Hindi, asked by rutujapdesai9440, 10 months ago

Essay on mujhe bhartiya hone par garv hai in hindi

Answers

Answered by zilmil123
84

हमें इस बात पर गर्व है कि हम हिंदुस्तानी है. हमें इस बात पर गर्व है कि हम दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता है. हमें इस बात पर गर्व है कि हमारे देश में सभी धर्मों के लोग सद्भाव से रहते हैं . हमें इस बात पर गर्व है कि ये गंगा जमुनी तहजीब का देश है. हमें इस बात पर गर्व है इस देश में गांधी, नेहरू, पटेल और स्वामी विवेकानंद ने जन्म लिया.

हमें इस बात पर गर्व है कि हमारे महापुरूषों ने हिंदू मुस्लिम एकता की बात की और उसके लिये काम किया. हमें इस बात पर गर्व है कि हम होली और ईद पर जी भर कर गुझियां और सेवइयां खाते हैं. हमें इस बात पर गर्व है कि भारत में लोकतंत्र है. हमें इस बात पर भी गर्व है कि यहां सबको बराबरी का अधिकार है.

Answered by halamadrid
75

Answer:

मेरा देश भारत है और मुझे भारतीय होने पर बहुत गर्व है।

मेरे देश में विविध जाती,धर्म और भाषा बोलनेवाले लोग एक साथ मिलजुलकर रहते है।यहाँ सभी धर्मों के त्योहार आनंद और उत्साह से मनाए जाते है।

मुझे गर्व है मेरे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर।यहाँ विविध स्मारक देखने को मिलते है।दुनिया के सात अजूबों में से एक,'ताजमहल' मेरे देश की शान बढाता है।मेरे देश में गंगा,जमुना, सरस्वती जैसी बड़ी और महान नदिया बहती है।

मुझे गर्व है मेरे देश में जन्मे महात्मा गांधी,लोकमान्य तिलक,लाल बहादुर शास्त्री,जवाहरलाल नेहरू,भगत सिंह जैसे महान लोगों पर।आज दुनिया के प्रत्येक क्षेत्र में मेरे देश ने बहुत प्रगति की है।आज दुनियाभर में भारत देश को सभी लोग जानते है और मेरे देश का सम्मान करते है।

भारत देश में मेरा जन्म हुआ,इस वजह से मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली समझता हूँ।

Explanation:

Similar questions