Hindi, asked by arsalaan1, 1 year ago

essay on priye khel cricket

Answers

Answered by Anonymous
17
कहा जाता है कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है और यह स्वस्थ तन हमें खेलों से प्राप्त होता है। मेरा प्रिय खेल क्रिकेट है। आज इस खेल ने जितनी लोकप्रियता प्राप्त कर ली है, उतनी किसी और खेल ने नहीं की। इस खेल की शुरूआत के संबंध में माना जाता है कि यह सर्वप्रथम इंगलैंड में खेला गया।धीरे -धीरे यह खेल लोकप्रियता प्राप्त करता गया और क्लबों में खेला जाने लगा। जहाँ - जहाँ अंग्रेज़ गए, वहाँ - वहाँ यह खेल भी गया। आज यह भारत, पाकिस्तान, ज़िम्बाब्वे, वेस्ट इंडीज़, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका इत्यादि अनेक देशों में खेला जाता है। इस खेल की लोकप्रियता इतनी बढ़ गयी है कि लोग घंटों दूरदर्शन के सामने बैठकर इसे देखते हैं। यह खेल तीन प्रकार से खेला जाता है - टेस्ट मैच, जो पाँच दिनों तक खेला जाता है, एक दिवसीय मैच - यह एक ही दिन खेला जाता है और पचास ओवरों का होता है। तीसरा ट्वेंटी - ट्वेंटी - यह मात्र बीस ओवरों का मैच होता है।

क्रिकेट एक विशाल मैदान में खेला जाता है। मैदान के बीचों - बीच बाइस गज़ लंबी पिच होती है। इस पिच के दोनों किनारों पर तीन - तीन विकेट गड़ी होती है। विकेटों पर दो गिल्लियाँ रखी जाती हैं। प्रत्येक टीम में ग्यारह खिलाड़ी होते हैं। दो निर्णायक होते हैं, जिन्हें अंपायर कहा जाता है। एक टीम के दो खिलाड़ी खेल रहे होते हैं, तो दूसरी टीम जो गेंदबाज़ी कर रही होती है उसके ग्यारह खिलाड़ी मैदान में होते हैं। मैच के शुरू में टॉस किया जाता है। जिस टीम का कप्तान टॉस जीतता है वही निर्णय करता है कि कौन बल्लेबाज़ी करेगा और कौन गेंदबाज़ी।

जिस टीम के अधिक रन बनते हैं, वह टीम जीत जाती है। क्रिकेट को तकदीर का खेल माना जाता है, क्योंकि कभी - कभी अच्छे खिलाड़ी भी शून्य पर आउट हो जाते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम विश्व में अपनी अच्छी पहचान बनाए हुए है। हमारी क्रिकेट टीम में सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी रह चुके हैं, जो दुनिया की किसी भी टीम के छक्के छुड़ाने के लिए काफ़ी हैं। १९८३ में कपिल देव तथा २०११ में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में हमिरा देश विश्व कप जीत चुका है।
क्रिकेट आत्म - विश्वास के साथ खेला जाने वाला खेल है। इसका भविष्य उज्ज्वल है। मुझे यह खेल अत्यंत पसंद है।


Hope it helps you. Its very difficult to type in Hindi. I take 1 hours to write this. So, please mark it as brainlieast if u like it.
With regards@
Tanisha

Anonymous: plz mark it as brainlieast
arsalaan1: hard working
Anonymous: Thank u soooooooooooo much
Similar questions