Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

फादर बुल्के को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग किस आधार पर कहा गया है?
cbse class 10 HINDI A question paper 2014)

Answers

Answered by nikitasingh79
374
लेखक ने फादर बुल्के को भारतीय संस्कृति का अभिन्न बताया है। फादर बुल्के बेल्जियम के रेम्सचैपल के रहने वाले थे। उन्होंने संन्यासी बन कर भारत आने का फैसला किया। भारत में उन्होंने भारतीय संस्कृति को जाना और समझा। मसीही धर्म से संबंध रखते हुए भी उन्होंने हिंदी में शोध किया। शोध का विषय था रामकथा: उत्पत्ति और विकास। इससे उनके भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव का पता चलता है। लेखक कहता है कि जब तक रामकथा है उस समय तक इस विदेशी भारतीय साधु को रामकथा के लिए याद किया जाएगा। इस आधार पर कह सकते हैं कि फादर बुल्के भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।

Answered by Anonymous
250
फादर बुल्के ४७ वर्षों तक भारत में रहे। उन्होंने रामकथा पर शोध किया। उन्होंने पहला अंग्रेजी से हिंदी का शब्दकोश तैयार किया। वे हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के पक्षधर थे। इसलिए फादर बुल्के को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग कहा गया है।
Similar questions