Economy, asked by rknair2988, 10 months ago

हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की प्रमुख कमियाँ क्या हैं?

Answers

Answered by nikitasingh79
2

Answer:

Explanation:

हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की प्रमुख कमियाँ निम्न प्रकार से हैं :  

स्वास्थ्य सेवाओं का असमान वितरण :  

देश के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का बंटवारा ही असमान है । अधिकतर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं शहरी क्षेत्रों तक सीमित है।  

संक्रमण बीमारियां :  

AIDS, HIV और  SARS जैसी संक्रमण बीमारियां समाज के लिए गंभीर खतरा है। ‌

प्रबंध संबंधी कमियां :  

स्वास्थ्य सेवाओं के कर्मचारियों तथा  स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या के बीच अंतर अधिक पाया जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं के कर्मचारियों की संख्या विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में बहुत ही अपर्याप्त है।  

निजीकरण :  

स्वास्थ्य , सुरक्षा सेवाओं के संबद्ध में  सरकार निजीकरण की ओर बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों का स्थान तेज़ी से बढ़ रहे हैं नर्सिंग होम ले रहे हैं।  

घटिया रखरखाव :  

सरकार के स्वास्थ्य केंद्रों  का रखरखाव बहुत ही घटिया है।  

उपकरणों की कमी :  

भारतीय ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे ,खून की जांच एवं अन्य आधुनिक उपकरणों की कमी है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

रोग वैश्विक मार (GBD) क्या है?

https://brainly.in/question/12325651

हमारे देश की जनता के स्वास्थ्य की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

https://brainly.in/question/12325648

Similar questions