Hindi, asked by raunak2757, 10 months ago

हसन, स्कूल वर्दी बनाने के लिए दो प्रकार का कपड़ा खरीदता है। इसमें कमीज़ के कपड़े का भाव रु 50 प्रति मीटर तथा पतलून के कपड़े का भाव रु 90 प्रति मीटर है। वह कमीज़ के प्रत्येक 3 मीटर कपड़े के लिए पतलून का 2 मीटर कपड़ा खरीदता है। वह इस कपड़े को क्रमश: 12% तथा 10% लाभ पर बेचकर रु 36,600 प्राप्त करता है। उसने पतलूनों के लिए कितना कपड़ा खरीदा?

Answers

Answered by nikitasingh79
19

Answer:

पतलून के लिए 200 मीटर कपड़ा  खरीदा गया।

Explanation:

मान लीजिए हसन द्वारा कमीज के लिए खरीदा कपड़ा = 3x मीटर

और पतलून के लिए खरीदा कुल कपड़ा = 2x मीटर

कमीज़ के कपड़े का क्रय मूल्य = रु 50 प्रति मीटर

पतलून के कपड़े का क्रय मूल्य = रु 90 प्रति मीटर

कमीज के कपड़े पर लाभ = 12%  

= रु 50 × 12%  

= 12/100 × 50

= 600/100  

= ₹ 6  

∴ कमीज के कपड़े का विक्रय मूल्य = क्रय मूल +  लाभ

= ₹ 50 + ₹ 6

= ₹ 56 प्रति मीटर

पतलून के कपड़े पर लाभ = 10%  

= ₹  90 का 10%  

= 10/100 × 90  

= 900/100  

= ₹ 9  

∴ पतलून के कपड़े का विक्रय मूल्य = क्रय मूल +  लाभ

= ₹  90 +  ₹ 9

=  ₹ 99 प्रति मीटर

प्रश्नानुसार,

कुल विक्रय मूल्य = ₹ 36660

99 x (2x) + 56 x (3x) = ₹ 36660

⇒ 198 x + 168 x = ₹ 36660

⇒ 366x = ₹ 36660

⇒ x =  36660/366

⇒ x = 100 (लगभग)

∴ पतलून के लिए खरीदा कुल कपड़ा = 2x मीटर = 2 × 100 = 200 मीटर

अतः , पतलून के लिए 200 मीटर कपड़ा  खरीदा गया।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

महूली गाँव में, एक तंग आयताकार भूखंड विद्यालय बनाने के लिए सुरक्षित है। इस भूखंड की लंबाई और चौड़ाई में 11:4 का अनुपात है। गाँव पंचायत को इस भूखंड की बाड़ (fence) कराने में, रु 100 प्रति मीटर की दर से रु 75000 व्यय करने होंगे। भूखंड की माप (dimension) ज्ञात कीजिए।

https://brainly.in/question/10862034

शोबो की माँ की आयु, शोबो की आयु की छः गुनी है। 5 वर्ष बाद शोबो की आयु, उसकी माँ की वर्तमान आयु की एक तिहाई हो जाएगी। उनकी आयु ज्ञात कीजिए।

https://brainly.in/question/10861600

Similar questions