Hindi, asked by manikamahimabd, 1 year ago

Hindi diwas par speech in hindi

Answers

Answered by kvnmurty
20

     हिंदी दिवस भारत में हर साल 14 सितम्बर को मनाया जाता है|  हिंदुस्तान की अपनी भाषा, संस्कृति, साहित्य और परंपरा बनाये रखने के लिए हिंदी दिवस भारत सरकार मानती है | 

    
भारत देश में स्वतन्त्रता के बाद  अलग अलग भाषाएँ बोलने वाले राज्यों के बीच में एक माध्यम लाने के लिए हिंदी काम आई |  हिंदी एवं अंग्रेजी में  केंद्रीय सर्कार  के सारे  काम काज चलते हैं | दुनिया में अत्यधिक बोलनेवाली भाषाओं में चौथी है हिन्दी | 

   
यह जानना जरूरी है कि हिन्दी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है | हमारे संविधान में 22 अधिकारी भाषाएँ हैं |  देवनागरी लिपि में हिन्दी लिखी जाती है|  हिन्दी हिंदी दिवस पर कवी, लेखक, पंडित, भाषाप्रेमी, उत्सुक जवान संस्कृतिक कार्यक्रमों और   प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं  |  हिन्दी  भाषा के प्रमुख योगदानकर्ताओं को यद् करते हैं |  टेलीवजन पर भी कवी सम्मलेन और हास्य प्रोग्राम दिखाते हैं|  

   
बदलती हुई भारतीयोंको , पाश्त्यात्य भाषाएँ और संस्कृति से रक्षा करने के लिए और भारत की अखण्डता बनाये रखने के लिए हिन्दी दिवस सरकार दफ्तरों में, मंत्री विभागों में, सब निगामागामों में (पब्लिक सेक्टर) , बैंकों में , स्कूल और कालेज में मनाते हैं|  

   
हिन्दी प्रचार सभा और हिन्दी विश्वविद्यालय हिन्दियेतर राज्यों में  हिन्दी प्रचार करते हैं |  राज भाषा कीर्ति पुरस्कार, और  राज भाषा गौरव पुरस्कार केंद्रीय सरकार हिन्दी दिवस के दिन पंडितों को उनके योगदान के लिए देती है | 

   
अपनी भाषा की उन्नति करना हमारा प्रथम कर्तव्य है|  मात्रु-भाषा माँ की सामान है | दोस्तों हिन्दी बोलने वालों की इज्जत करें | मात्रु-भाषा को दुनिया में फैलाएं |  अंग्रेजी बोलें इसका मतलब यह नहीं कि मात्रु-भाषा भूलें |  अपनी जन्मभूमि का रुण चुकाने के लिए इतना तो कर सकते हैं  और करना चाहिए |  

                      
हिन्दी  है     माता भारत की  बिंदी
                     
चमकने दो   जैसे रात में चांदी

Answered by nilesh102
9

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी गुरुजनों और मेरे सभी साथियों को मेरा नमस्कार।

आप सभी को 14 सितंबर हिन्दी दिवस की अनेक अनेक बधाई। आज का दिन हम सबके लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज के दिन यानि 14 सितंबर 1949 को ही हमारी हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था। हिन्दी को दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह हम सब के लिए बहुत ही गर्व की बात है। आज के दिन हम सभी लोगों में हिन्दी के प्रति जागरूकता फैलाने और हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं।

आज का युग आधुनिक का युग बन गया है और हम सब यह कोशिश करते हैं कि सोशल मीडिया के माध्यम से सभी लोगों तक यह संदेश पहुंचा सके कि हिंदी भाषा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। इस दिन कई सेमिनार, हिन्दी दिवस समारोह आदि कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। मेरे विचार से हिंदी दिवस के दिन सभी स्कूल, कॉलेज, ऑफिस में अलग अलग प्रतियोगिताओं जैसे कविता लेखन, कथा-पटकथा लेखन, निबंध लेखन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है ताकि अन्य लोगों के साथ युवा पीढ़ी भी हिंदी भाषा से जुड़ी रहे। आज के दिन हम सभी लोगों को हिंदी गीत सुनने चाहिए और तुलसीदास, मुंशी प्रेमचंद, हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखी कहानियां और कविताएं भी पढ़नी चाहिए।

मेरा आप सभी से निवेदन है कि हिंदी को भारत की राष्ट्रभाषा बनाने का गौरव प्रदान करें। किसी भी देश की पहचान उसकी मातृभाषा से होती है। इस सत्र का हिस्सा बनने और मुझे सुनने के लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। जय हिंद जय भारत।

Similar questions