Hindi, asked by snehahogade5337, 11 months ago

How to reduce smoke pollution in hindi

Answers

Answered by vartika06
2
वायु प्राणियों के जीवन का आधार है | स्वथ्य रहने के लिए स्वच्छ पर्यावर्णीय हवा का होना आवश्यक है | हवा की संरचना में परिवर्तन होने पर स्वास्थ्य के लिए खतरा उत्पन्न हो जाता है | वायु प्रदुषण भारत जैसे विकासशील देश से लेकर जापान ,अमेरिका ,इंग्लैंड आदि विकसित राष्ट्रों के लिए भी स्वास्थ्य समस्या बन चूका है | भारत का भोपाल गैस कांड (1984), मलेशिया एवं इंडोनेशिया के जंगलो में लगी आग से उत्पन्न धुँआ (1997) आदि वायु प्रदुषण के प्रलयंकारी उदाहरण है | “पृथ्वी सम्मेलन” की विषय सूची में वायु प्रदुषण का महत्वपूर्ण स्थान रहा है | वायु प्रदुषण श्वसन ,तंत्रिका तन्त्र के रोग ,हृदय रोग ,क्षय रोग इत्यादि बीमारियों के लिए उत्तरदायी है |

प्राकृतिक वातावरण के तत्वों के साथ बाहरी तत्वों की मिलावट से प्राकृतिक तत्व जब अपनी सामान्य क्रिया छोडकर विनाशकारी दिशा में सक्रिय हो जाते है तो इस क्रिया को “प्रदुषण” कहते है | इस परिभाषा के सन्दर्भ में वायु प्रदुषण वह अवस्था है जिसमे धुल ,धुँआ ,विषाक्त गैस ,रासायनिक वाष्पो ,वैज्ञानिक प्रयोगों आदि के कारण वायु की आंतरिक संरचना प्रभावित हो जाती है अर्थात विजातीय पदार्थो की अधिकता होने पर जब वायु ,मनुष्य एवं उसके पर्यावरण के लिए हानिकारक हो जावे तो इस स्थिथि को वायु प्रदुषण कहते है |

वायु प्रदुषण की समयसा का समाधान तथा सुरक्षात्मक उपायों हेतु विश्व स्वास्थ्य संघठन के अधीन विभिन्न देशो ने संयुक्त अभियान छेड़ रखा है | भारत देश में संसाधनों एवं जागरूकता का अभाव इस समस्या के निवारण में बहुत बड़ी बाधा है | सम्मिलित प्रयासों से ही वायु प्रदुषण और नियन्त्रण सम्भव है | इस हेतु उपाय निम्न प्रकार है

प्राथमिक नियन्त्रण | Primary Control

वायु प्रदुषण के स्त्रोतों (घरेलू ,औधोगिक ,यातायात ) पर प्राथमिक स्तर पर ही यदि रोक लगा दी जावे तो समस्या का निदान काफी सीमा पर सम्भव है इसके लिए इंधन की श्रेणी में परिवर्तन ,धुआरहित चूल्हों का उपयोग तथा कूड़ा करकट के निस्तारण की उपयुक्त विधिया अपनाना आवश्यक है | यातायात संबधी प्राथमिक नियन्त्रण में सम्मिलित है

निजी वाहनों की संख्या कम करना

सार्वजनिक वाहन प्रणाली की समुचित सुविधाए

पेट्रोल , डीजल के स्थान पर सौर ,जल ,गैस (जैसे CNG , LPG) एवं विद्युत उर्जा से चलने वाले वाहनों का अविष्कार एवं उत्पादन |

सीसा रहित पेट्रोल (U.L.P.) का उपयोग

वाहनों की उम्र निर्धारित करना

वाहनों का दुरूपयोग रोकना

कार्यालयों , निजी संस्थानों द्वारा अनुबंधित बसों का उपयोग करना ताकि स्कूटर , मोटरसाइकिल ,स्वचालित बाइको का प्रयोग कम हो |

कानूनी नियन्त्रण | Legal Control

केंद्र एवं राज्य स्तर पर औद्योगिक प्रदुषण नियन्त्रण मंडलो की स्थापना

प्रदुषण नियन्त्रण सम्बन्धी प्रमाण पत्र की अनिवार्यता ,वायु कानून (1981) का पालन करना

पर्यावरण संरक्षण हेतु निजी संस्थानों को बाध्य करना



vartika06: fyn wbu
vartika06: what about you
vartika06: myself vartika from Lucknow
vartika06: n u?
vartika06: back one
vartika06: thnx
Similar questions