History, asked by deepatayal0, 2 months ago

in hindi सूफी मत के दर्शन का वर्णन कीजिए।
अथवा​

Answers

Answered by shishir303
11

सूफी मत के दर्शन का वर्णन कीजिए।

➲  सूफी मत के दर्शन का सिद्धांत प्रेम और भक्ति पर आधारित है। सूफी मत इस्लाम का एक रहस्यवादी आंदोलन का रूप था, जिसका आरंभ ईरान से हुआ था। सूफी शब्द की उत्पत्ति अरबी भाषा के सफा शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है पवित्रता। सूफी मत आध्यात्मिकता रूपी पवित्रता से संबंधित है, जिसमें अपने मन और विचारों की पवित्रता पर जोर दिया जाता है और प्रेम और भक्ति द्वारा ईश्वर की आराधना की जाती है।

सूफी मत इस्लाम में शुरू होकर भी इस्लाम से थोड़ा भिन्न है, क्योंकि इसमें इस्लाम में कट्टरवादिता नहीं हैष बहुत सी ऐसी बातें है, जो इस्लाम में वर्जित हैं। सूफी मत में उनका खुल कर उपयोग किया जाता है। इस्लाम में संगीत निषेध है, लेकिन सूफी मत संगीत को खुलकर अपनाता है और नाच गाकर संगीत द्वारा ईश्वर की आराधना करना सूची मत का मुख्य सिद्धांत है। सूफी मत में ईश्वर की प्राप्ति के लिए ईश्वर के प्रति प्रेम में खुद को विलीन कर लेना है। इसमें प्रेम रूपी भक्ति और संगीत का सहारा लिया जाता है। प्रेम और संगीत द्वारा खुद को ईश्वर के प्रति इतना समर्पित कर दो कि ईश्वर के अलावा और कुछ नहीं सुझाई दे। सूफी संत मस्तमौला जिंदगी जीते रहे है, जो समाज और धर्म की बंदिशों से अलग होकर ईश्वर की प्रति अपनी भक्ति के लिये जाने जाते हैं।

कुल मिलाकर सूफी मत प्रेम और भक्ति का एक रहस्यवादी आंदोलन है।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions