Hindi, asked by BeulahDias6915, 9 months ago

इसकी चर्चा शहर में भी फैल गई और शाम तक गली-गली से शायर जमा होने शुरू हो गए- यह एक संयुक्त वाक्य है, जिसमें दो स्वतंत्र वाक्यों को समानाधिकरण समुच्चयबोधक शब्द और से जोड़ा गया है। संयुक्त वाक्य को इस प्रकार सरल वाक्य में बदला जा सकता है- इसकी चर्चा शहर में फैलते ही शाम तक गली-गली से शायर जमा होने शुरू हो गए। पाठ में से पाँच संयुक्त वाक्यों को चुनिए और उन्हें सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए।

Answers

Answered by Anonymous
0

• 1.संयुक्त वाक्य - इतना बड़ा कवि ओस के फूल का लेखक और हमारी अकादमी का मेंबर नहीं है।

सरल वाक्य - ' ओस के फूल ' का लेखक इतना बड़ा कवि होने के बावजूद हमारी अकादमी का मेंबर नहीं है।

• 2. संयुक्त वाक्य - जामुन का पेड़ चूंकि फलदार पेड़ है, इसलिए यह हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के अन्तर्गत आता है।

सरल वाक्य - एक फलदार पेड़ होने के कारण जामुन का पेड़ हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के अन्तर्गत आता है।

• संयुक्त वाक्य - माली ने अचंभे से मुंह में ऊंगली दबा ली और चकित भाव से बोला।

सरल वाक्य - माली अचंबा व्यक्त करते हुए मुंह में ऊंगली दबाकर चकित होकर बोला।

• संयुक्त वाक्य - सुपरिटेंडेंट भागा भागा आया और कहा रोको यह मामला हमारे विभाग का नहीं है।

सरल वाक्य - सुपरिटेंडेंट भागते भागते रोकते हुए कहने लगा यह मामला हमारे विभाग का नहीं है।

• संयुक्त वाक्य कल यह पेड़ काट दिया जाएगा और तुम इस संकट से छुटकारा हासिल कर लोगे।

सरल वाक्य - क़ल इस पेड़ के कटते ही तुम्हे इस संकट से छुटकारा हासिल हो जाएगा।

Similar questions