Social Sciences, asked by RAJIVJAIN9981, 8 months ago

इटली के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तीन नेताओं के नाम लिखिए।

Answers

Answered by shishir303
3

➲ इटली के एकीकरण के महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तीन नेता थे...

  1. मैजिनी
  2. गैरीबाल्डी
  3. काउंट कावूर

 

व्याख्या ⦂

✎... इटली के एकीकरण में जोसेफ मेजिनी, गैरीबाल्डी और काउंट कावूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इटली के राष्ट्रीय एकीकरण  का श्रेय सबसे अधिक जोसेफ मेजिनी को प्राप्त है जिसने इटली के राष्ट्रीय एकीकरण की शुरुआत की। गैरीबाल्डी ने इटली के एकीकरण को एक नई दिशा प्रदान की और काउंट कावूर ने इटली के एकीकरण हो अंतिम रूप प्रदान किया।

इटली के एकीकरण में ऑस्ट्रिया सबसे बड़ी बाधा था। 19वीं शताब्दी में इटली में 13 राज्य थेय़ 19वीं शताब्दी में ही इटली में एक राजनीतिक और सामाजिक अभियान शुरू हुआ, जिसने इटली प्रायद्वीप के अलग-अलग सभी राज्यों को संगठित करके एक नया इतालवी राष्ट्र बना दिया, इसी को ‘इटली का एकीकरण’ कहा गया है, जिसे इतालवी भाषा में ‘इल रिसोरजिमेंतो’ कहते हैं।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions