Science, asked by arhaanyaser7410, 9 months ago

जीवन मूल्य शिक्षा से मनुष्य का विकास होता है। बताइये।

Answers

Answered by rohanpiritsingh
0

Answer:

jivan shiksha se manushy ka bikas hota h ,esse hmare jivan ki anubhavta me bridhhi hoti h jindgi ke tor trike ka pta chlta h .

Explanation:

I hope helps u

Answered by shishir303
1

जीवन मूल्य शिक्षा —

जीवन मूल्य शिक्षा से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। अगर जीवन मूल्य शिक्षा ना मिले तो मनुष्य स्वार्थी बन जाता है और वह केवल अपने स्वार्थ के लिए ही जीता है। वहीं अगर उसे जीवन मूल्य शिक्षा मिलती है तो वह पूर्ण संस्कारवान बनेगा और अपने बड़े बुजुर्गों तथा माता-पिता एवं गुरुजनों का पूर्ण सम्मान करेगा।

आज के युग में दो तत्व अत्यन्य महत्वपूर्ण हैं धन और मानवीय चरित्र। व्यक्तित्व का विकास केवल धन से नहीं होता बल्कि उसके अंदर तपस्या, धर्म-आचरण, सदाचार, उदारता, सहिष्णुता, शालीनता, विनम्रता, शिष्टता, समर्पण, परोपकार, आदि मानवीय गुणों का समावेश होना आवश्यक है। इसके लिए इन गुणों की विकास के लिए जीवन मूल्य शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, जो हमारे चंचल मन को नियंत्रित करने में हमारा सहयोग करती है और हमारे अंदर सद्गुण विकसित होते हैं।

जीवन मूल्य शिक्षा से युक्त व्यक्ति अपने देश के लिए परम हितैषी होता है। वह स्वयं तो वैभववान और समृद्धशाली बनता ही है, अपने देश के वैभव और सम्मान को बढ़ाने में भी अपना पूर्ण योगदान देता है। इस तरह वह एक श्रेष्ठ देश का श्रेष्ठ नागरिक बन जाता है। अतः किसी भी मनुष्य को अपने जीवन को सफल बनाने हेतु जीवन मूल्य शिक्षा अवश्य प्राप्त करनी चाहिए।

सर्वश्रेष्ठ जीवन बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को यह आवश्यक है कि उसका दिन सुख और शांति से गुजरे तथा रात को चैन की नींद आए और सुबह पुनः नए जोश से दिन की शुरुआत हो। यह सब एक श्रेष्ठ चरित्र व्यक्ति के लिए ही संभव है और श्रेष्ठ चरित्र जीवन मूल्य शिक्षा हासिल करने से ही बनता है। अतः व्यक्ति के सर्वांगीण विकास हेतु तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु जीवन मूल्य शिक्षा बहुत जरूरी है

Similar questions