Social Sciences, asked by aneenabobanpara7317, 9 months ago

जयपुर प्रजामंडल के आंदोलन में भाग लेनेवाली महिलाओं के नाम बताइए।

Answers

Answered by bhatiamona
1

Answer:

जयपुर प्रजामंडल आंदोलन में अनेक महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी गिरफ्तारियां भी दीं। जयपुर प्रजामंडल के आंदोलनों में भाग लेने वाली महिलाओं के नाम रमा देवी देशपांडे, इंदिरा देवी, अंजना देवी और सुशीला देवी आदि थे।

इसके अतिरिक्त राजस्थान के अन्य प्रजा मंडलों की महिलाओं ने भी सक्रिय आंदोलनों में भाग लिया। जोधपुर प्रजामंडल में गोरजा देवी, सावित्री देवी भाटी,  सिरेकंवल व्यास और राजकौर व्यास आदि ने अपनी गिरफ्तारियां दीं। उदयपुर प्रजामंडल में नारायणी देवी ने अपने मात्र 6 महीने के पुत्र के साथ अपनी गिरफ्तारी दी। प्रजामंडल भारतीय स्वाधीनता समय में बनाए गए राजनीतिक-सामाजिक संगठन थे, जिनका उद्देश्य स्वाधीनता संग्राम में राजनीतिक भागीदारी हेतु सामाजिक जनजागृति करना था।

Answered by Aʙʜɪɪ69
0

Explanation:

जयपुर प्रजामंडल के आंदोलन में भाग लेने वाली महिलाओं के नाम रमा देवी देशपांडे , इंदिरा देवी , सुशीला देवी और अंजना देवी आदि थे |

Similar questions