Hindi, asked by Rithvikaa4309, 10 months ago

(क) क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के मैदान में क्या अंतर होता है? (ख) क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी में कितने-कितने खिलाड़ी होते हैं। (ग) हॉकी से जुड़े शब्दों की सूची बनाओ।

Answers

Answered by shishir303
4

ये प्रश्न ‘एक खिलाड़ी की कुछ यादें’ पाठ से लिया गया है। ये एक संस्मरण है। जिसके लेखक ‘केशवदत्त’ हैं। इसमें उन्होंने अपने हाकी खेलने के दिनों के संस्मरणों का वर्णन किया है।

(क)

क्रिकेट का मैदान गोल होता है। जिसे पूरी तरह घेरा जाता है। मैदान के चारों तरफ गोल घेरे एक रोप (रस्सी) डालकर सीमारेखा तय की जाती है, जिसका कोई निश्चित मापदंड नही है ये मैदान के आकार के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

हाकी और फुटबाल का मैदान आयताकार होता है। जिसका एक निश्चित माप होता है। दोनों खेलों में मैदान के दोनो तरफ गोलपोस्ट होता है। मैदान के बीच में एक रेखा खींचकर मैदान को दो भागों में विभक्त किया जाता है।

(ख)

क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी तीनों में 11–11 खिलाड़ी होते हैं। जो कि  खेल के समय पर मैदान खेलते हैं। क्रिकेट में प्रत्येक टीम के 11–11 खिलाड़ी आधिकारिक रूप से होते हैं, बारहवाँ खिलाड़ी किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की दशा में क्षेत्ररक्षक की भूमिका निभा सकता है।

हाकी और फुटबाल दोनों खेलों में मैदान पर आधिकारिक रूप से 11–11 खिलाड़ी ही खेलते हैं लेकिन मध्यांतर या किसी विशेष परिस्थिति में कुछेक खिलाड़ी बदले जा सकते हैं।

(ग)

हाकी से जुड़े शब्दों की सूची...

हाकी स्टिक, बॉल, गोल, डी, स्कूप, पुश, टैकल, पेनल्टी कार्नर, पेनल्टी स्ट्रोक, फॉरवर्ड, डिफेंस, फुल बैक, हाफ बैक, राइट-हाफ, लेफ्ट-हाफ, सेंटर फॉरवर्ड, गोलकीपर।

Similar questions