Hindi, asked by Riya004, 1 year ago

"कंप्यूटर: एक अनिवार्य आवश्यकता" का अनुच्छेद

Answers

Answered by pulkitdube
94

कंप्यूटर के आविष्कार ने बहुतों के सपनों को साकार किया है यहाँ तक कि हम अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकते। सामानयत: ये एक ऐसा डिवाइस है जिसका इस्तेमाल कई सारे उद्देश्यों के लिये किया जाता है जैसे- सूचनाओ को सुरक्षित रखना, ई-मेल, मैसेजिंग, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, गणना, डेटा प्रौसेसिंग आदि। डेस्कटॉप कंप्यूटर को कार्य करने के लिये सीपीयू, यूपीएस, कीबोर्ड, और MOUSE की जरुरत पड़ती है जबकि लैपटॉप में ये सबकुछ पहले से मौजूद रहता है। बड़ी मेमोरी के साथ ये एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो कोई भी डेटा को सुरक्षित रख सकता है। 21वीं सदी में कंप्यूटर की आधुनिक दुनिया में हमलोग जा रहे है।

इससे पहले की पीढ़ीयों के कंप्यूटर बेहद सीमित कार्य करते थे जबकि आधुनिक समय के कंप्यूटर ढ़ेर सारे कार्यों को अंजाम दे सकता है। चार्ल्स बेबेज ने पहला मेकैनिकल कंप्यूटर बनाया था जो आज के जमाने के कंप्यूटर से बहुत अलग था। कंप्यूटर के आविष्कार का लक्ष्य था एक ऐसी मशीन को उत्पन्न करना जो बहुत तेजी से गणितीय गणना कर सके। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दुश्मनों के हथियारों की गति और दिशा का अनुमान तथा उनकी सही स्थिति का पता लगाना था। आज के कंप्यूटर कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक से युक्त है जो जीवन के हर क्षेत्र में मदद करते है।

नई पीढ़ी का कंप्यूटर अत्यधिक उन्नत होते है अर्थात छोटे, हल्के, तेज, और बहुत शक्तिशाली। आज के दिनों में इसका इस्तेमाल हर व्यवसाय में हो रहा है जैसे- परीक्षा, मौसम की भविष्यवाणी, शिक्षा, खरीदारी, ट्रैफिक नियंत्रण, उच्च स्तर की प्रोग्रामिंग, रेलवे टिकट बुकिंग, मेडिकल क्षेत्र, व्यापार आदि। इंटरनेट के साथ ये सूचना तकनीक का मुख्य आधार है और इसने साबित किया कि आज के समय में कुछ भी असंभव नहीं है। इंसानों के लिये कंप्यूटर के सैकड़ों फायदे है तो साइबर अपराध, अश्लील वेबसाइट, जैसे नुकसान भी शामिल है जिसकी पहुँच हमारे बच्चों और विद्यार्थीयों तक आसानी से हो जाती है। कुछ उपायों के द्वारा हम इसके नकारात्मक प्रभावों से बच सकते है।

आज मानव बिरादरी की कंप्यूटर तकनीक पर अत्यधिक निर्भरता बढ़ती जा रही है। कोई भी अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकता, क्योंकि इसने हर जगह अपने पैर पसार लिये है और लोग इसके आदि बन चुके है। ये किसी भी दर्जे के विद्यार्थी के फायदेमंद है। वो इसका इस्तेमाल प्रोजेक्ट बनाने के लिये, कविता सीखने के लिये, कहाँनियों के लिये, परीक्षा संबंधी नोट्स डाउनलोड करने के लिये, सूचना इकट्ठा करना आदि के लिये बेहद कम समय में कर सकते है। ये विद्यार्थीयों के कौशल विकास में बढ़ौतरी के साथ नौकरी पाने में सहायक भी होता है।


pulkitdube: hope it will help you. Please mark my answer as Brainliest.
Answered by KrystaCort
40

कंप्यूटर: एक अनिवार्य आवश्यकता |

Explanation:

आधुनिक विश्व में कंप्यूटर एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग लगभग सभी लोग करते हैं। कंप्यूटर के उपयोग अनेक है इसलिए कंप्यूटर को अलग-अलग प्रयोगों के हिसाब से अलग अलग रूप में बनाया गया है। कंप्यूटर का कार्य केवल सूचना प्रचार आदि नहीं है बल्कि इसके और भी बहुत सारे उपयोग है।

आधुनिक विश्व में कंप्यूटर का उपयोग जिस हिसाब से बढ़ रहा है उससे यह माना जाता है कि यह लोगों के जीवन का एक अभिन्न अंग बनता जा रहा है। आज कंप्यूटर लगभग हर एक कार्यालय और विद्यालय आदि में पाया जाता है। आधुनिक विश्व में कंप्यूटर के बिना अपने जीवन की कल्पना करना भी एक बहुत बड़ी चुनौती लगती है। कंप्यूटर का उपयोग छोटी छोटी चीजों से लेकर बहुत बड़े कार्यों को करने जैसे रॉकेट मिसाइल आदि को छोड़ने के लिए भी किया जाता है।

शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर एक बहुत महत्वपूर्ण उपकरण बनकर उभरा है जिससे विद्यार्थियों का जीवन बहुत आसान हो गया है। मनुष्य के जीवन में कंप्यूटर एक अनिवार्य आवश्यकता के रूप में उभर रहा है। हम लोग कंप्यूटर के बिना अपने जीवन को नहीं देखते हैं क्योंकि हमारे रोजमर्रा के जीवन की कई सारी वस्तुएं ऐसी होती है जो कंप्यूटर से जुड़ी होती है जैसे बच्चों का गृह कार्य करवाने में हमें कंप्यूटर से मदद मिलती है वही व्यवसाय कर रहे पुरुषों और महिलाओं के जीवन में भी कंप्यूटर का बड़ा योगदान है।

कुछ गरीब लोगों को छोड़कर लगभग सभी लोगों के पास कंप्यूटर पाया जाता है। कंप्यूटर ने लोगों के जीवन में कई प्रकार से सुविधा प्रदान की है। यह जीवन की एक अनिवार्य आवश्यकता बन कर उभर रहा है। यदि कंप्यूटर ना होता तो बच्चे ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते। यदि कंप्यूटर ना हो तो बड़े-बड़े व्यवसाय में आज भी बहीखाता और लेखा किताबें ही चल रही होती जिससे देश का विकास प्रभावित होता। दादा यह कहा जा सकता है कि कंप्यूटर लोगों की एक अनिवार्य आवश्यकता बन गया है।

ऐसे और अनुच्छेद पढ़ने के लिए दिए गए लिंक को खोलें:  

यदि तुम पशु-पक्षियों की बोलियाँ समझ पाते तो  

https://brainly.in/question/13547296  

Similar questions