Physics, asked by Vishurj3436, 8 months ago

किसी रूक्ष आनत तल पर रखा हुआ 1 kg द्रव्यमान का गुटका किसी 100 N m-1 स्प्रिंग नियतांक वाले स्प्रिंग से दिए गए चित्र 6.17 के अनुसार जुड़ा है। गुटके को स्प्रिंग को बिना खिची स्थिति में, विरामावस्था से छोड़ा जाता है। गुटका विरामावस्था में आने से पहले आनत तल पर 10 cm नीचे खिसक जाता है। गुटके और आनत तल के मध्य घर्षण गुणांक ज्ञात कीजिए। मान लीजिए कि स्प्रिंग का द्रव्यमान उपेक्षणीय है और घिरनी घर्षणरहित है।

Answers

Answered by namanyadav00795
0

गुटके पर कार्य करने वाले विभिन्न बल (see in attachments)

≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡ ≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡ ≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡ ≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡

नत तल के लम्बवत गुटके पर अभिलम्ब प्रतिक्रिया बल = R = Mg.cos37°

तल तथा गुटके के बीच घर्षण बल = f = μ.R = μ.Mg.cos37°

यदि गुटके के नीचे की ओर विस्थापन x हो तो स्प्रिंग में खिंचाव भी x ही होगा

दिया हुआ है- आनत तल पर 10 cm नीचे खिसक जाता है, अतः

x = 10 cm = 0.10 m

माना h ऊर्ध्वाधर विस्थापन है |

h = x.sin37°

ऊर्जा संरक्षण के नियम से

गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा में कमी = स्प्रिंग की प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा में वृद्धि + घर्षण बल के विरुद्ध कार्य

Mgh = (1/2).kx² + fx

Mg.xsin37° = (1/2).kx² + μ.Mg.cos37°.x

Mg.sin37° = (1/2).kx + μ.Mg.cos37°

प्रश्नानुसार मान रखने पर

1kg.10.(3/5) = (1/2).100.0.1m + μ.1kg.10.(4/5)

μ = 0.125         Ans.

More Question:

अपने दैनिक जीवन के प्रेक्षण के आधार पर दो-दो ऐसे वस्तुओ के उदहारण दीजिये जिनमे स्थितिज ऊर्जा एवं गतिज ऊर्जा होती है?

https://brainly.in/question/15253504

सुरेश व रमेश दोनों एक पहाड़ी पर चढ़ते हैं। जिसकी ऊँचाई 15 मीटर है। रमेश व सुरेश दोनों का वज़न ब�ाबर है जो कि 38 kg है। रमेश उस पहाड़ी के शीर्ष पर 19 सेकण्ड में पहुँचता है जबकि सुरेश 15 सेकण्ड में ही पहाड़ी के शीर्ष पर पहुँच जाता है। दोनों द्वारा पहाड़ी पर चढ़ने में व्यय की गयी शक्ति का पृथक्-पृथक् मान ज्ञात कीजिए। (g = 10 m/s2)

https://brainly.in/question/15447280

Attachments:
Similar questions