Science, asked by asthajaino4384, 10 months ago

कृत्रिम उपग्रह से आप क्या समझते हैं? ये कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखिए।

Answers

Answered by shishir303
4

‘कृत्रिम उपग्रह’ मानव द्वारा निर्मित एक यांत्रिक संरचना है, जिसे अंतरिक्ष में प्रक्षेपित कर दिया जाता है। कृत्रिम उपग्रह किसी प्राकृतिक उपग्रह की भांति पृथ्वी के चारों ओर चक्कर काटता रहता है। अतः इसे ‘कृत्रिम उपग्रह’ कहते हैं।

‘कृत्रिम उपग्रह’ दो प्रकार के निर्धारित किये गये हैं। उनके ये प्रकार पृथ्वी से उनकी सापेक्ष दूरी और उनके उपयोग के अनुसार निर्धारित किये गये हैं।

  1. भूस्थिर उपग्रह — ‘भूस्थिर उपग्रह’ पृथ्वी के चारों तरफ घूमते हैं, इनकी परिक्रमा करने की अवधि भी पृथ्वी के घूर्णनकाल के समान अर्थात 24 घंटे होती है। ये पृथ्वी के चारों तरफ परिक्रमा करते हैं, लेकिन यदि इन्हें पृथ्वी से देखा जाए तो ये स्थिर दिखाई देते हैं। ये पृथ्वी की सतह से लगभग 36000 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित होते हैं। भूस्थिर उपग्रह भूमध्य रेखीय कक्ष में चक्कर काटते रहते हैं। इनका उपयोग संचार माध्यमों में किया जाता है जैसे कि सेटेलाइट फोन, मोबाइल फोन, टेलीविजन प्रसारण, रेडियो प्रसारण, इंटरनेट, नेविगेशन आदि इसलिये इन्हें ‘संचार उपग्रह’ भी कहा जाता है।  
  2. ध्रुवीय उपग्रह — ‘ध्रुवीय उपग्रह’ ऐसे उपग्रह होते हैं जो पृथ्वी की ध्रुवीय कक्षा में परिक्रमा करते हैं इसलिए इन्हें ध्रुवीय उपग्रह कहते हैं। यह पृथ्वी की सतह से 800 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्कर काटते हैं। ध्रुवीय उपग्रह का कार्य मौसम संबंधी जानकारी देना है। यह बादलों के चित्र भेजते हैं, बाढ़-सूखा आदि का भी संभावित आकलन करते हैं। यह ओजोन परत में छेद संबंधी जानकारी जुटाते हैं। ये पृथ्वी के वायुमंडल में हो रही हलचल पर भी नजर रखते हैं। मौसम संबंधी और पर्यावरण संबंधी जानकारी जुटाने वाले कार्यों में इनका भरपूर उपयोग होता है।
Similar questions