Hindi, asked by bhasitadasari7760, 8 months ago

• क्या भारत को पहचान पा रहे हो?
• क्या कोई और जगह पहचान पा रहे हो?
• देखो, समुद्र कहाँ-कहाँ है?
• ग्लोब और इस फ़ोटो में क्या कुछ मिलता-जुलता है?
• क्या कोई फ़र्क भी दिखता है?
• क्या सुनीता अंतरिक्ष से भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बर्मा को अलग-अलग बता सकती थीं?

Answers

Answered by shishir303
0

क्या भारत को पहचान पा रहे हो?

हाँ, भारत को स्पष्ट रूप से पहचान पा रहे हैं। हम अपने देश के नक्शे को बहुत अच्छी तरीके से पहचानते हैं।

क्या कोई और जगह पहचान पा रहे हो?

हाँ, भारत दक्षिण में श्रीलंका दिखाई दे रहा है और पश्चिम में पाकिस्तान दिखाई दे रहा है। पूर्व में बांग्लादेश दिखाई दे रहा है। भारत के दक्षिण में ही बहुत दूर ऑस्ट्रेलिया दिखाई दे रहा है।

देखो, समुद्र कहाँ-कहाँ है?

जहां-जहां नीला भाग दिख रहा है, वह सारा भाग समुद्र ही है।

ग्लोब और इस फ़ोटो में क्या कुछ मिलता-जुलता है?

ग्लोब और फोटो में यह समानता है कि दोनों में जमीन और समुद्र के बीच अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

क्या कोई फ़र्क भी दिखता है?

अंतर ये है कि फोटो में देशों तथा जगहों को पहचानना मुश्किल जान पड़ रहा है। जबकि ग्लोब में देशों को आसानी से पहचाना जा सकता है।

क्या सुनीता अंतरिक्ष से भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बर्मा को अलग-अलग बता सकती थीं?

नहीं, ऐसा संभव नहीं था। देशों की सीमायें केवल नक्शे में ही दिखाई देती हैं। अंतरिक्ष की कोई सीमा नहीं दिखती बल्कि भूमि का भू-भाग दिखाई देता है।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬  

“सुनीता अंतरिक्ष में”  

(पर्यावरण अध्ययन – आस-पास) — कक्षा - 5, पाठ - 11)  

इस पाठ से संबंधित अन्य प्रश्नों के लिये नीचे दिये गये लिंकों पर जायें....  

• आँखें बंद करो और सोचौ कि तुम्हारी क्लास एक अंतरिक्ष यान बन गई है। तुम शू.... से 10 मिनट में अंतरिक्ष में पहुँच गए हो। तुम्हारा यान अच पृथ्वी के चारों तरफ़ चक्कर लगा रहा है। अब बताओ-  

- क्या एक जगह बैठ भी पा रहे हो?  

- बालों का क्या हाल है?  

- अरे भई, बस्ता और किताबें कहाँ घूम रही हैं?  

- और टीचर जी क्या कर रही हैं। उनकी चॉक का क्या हुआ?  

- आधी छुट्टी में खाना कैसे खा पाए? पानी कैसे पिया? बॉल उछाली तो क्या हुआ?  

• चित्र बनाकर या एक्टिंग करके यह सब बताओ।  

https://brainly.in/question/16030158  

• क्या अब बता सकते हो कि अंतरिक्ष में सुनीता के बाल खड़े क्यों थे?

• सोचो किसी भी ढलान से पानी नीचे की ओर ही क्यों बहता है? पहाड़ से भी पानी नीचे की ओर ही बहता है, ऊपर की ओर क्यों नहीं चढ़ता ?

https://brainly.in/question/16030168

Similar questions