Hindi, asked by rashmin2, 6 months ago

खेलों के महत्व पर अनुच्छेद ​

Answers

Answered by shivamsre431
7

Answer:

खेल बहुत ही अच्छी शारीरिक गतिविधि है जो तनाव और चिन्ता से मुक्ति प्रदान करता है। यह खिलाड़ियों के लिए अच्छा भविष्य और पेशेवर जीवन का क्षेत्र प्रदान करता है। यह खिलाड़ियों को उनके आवश्यक नाम, प्रसिद्धी और धन देने की क्षमता रखता है। इसलिए, हम कह सकते हैं कि, व्यक्तिगत लाभ के साथ ही पेशेवर लाभ के लिए भी खेल सकते हैं। दोनों ही तरीकों से, यह हमारे शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को लाभ पहुँचाता है।

स्पोर्ट्स और खेलों का मूल्य

कुछ लोग अपने शरीर और मस्तिष्क की तंदरुस्ती, आनंद आदि के लिए नियमित रुप से खेलते हैं हालांकि, कुछ अपने जीवन में बहुमूल्य दर्जा पाने के लिए खेलते हैं। कोई भी निजी और पेशेवर जीवन में इसके मूल्य को अनदेखा नहीं कर सकता है। पहले ओलम्पिक खेल 1896 में एथेंस में आयोजित हुए थे, जो अब नियमित रुप से हर चार साल बाद विभिन्न देशों में आयोजित होते हैं। इसमें इनडोर और आउटडोर दोनों प्रकार के खेल शामिल होते हैं, जिसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं।

कुछ आउटडोर या मैदान में खेले जाने वाले खेल फुटबॉल, हॉकी, वालीबॉल, बेसबॉल, क्रिकेट, टेनिस, खो-खो, कबड्डी आदि है, जिन्हें खेलने के लिए मैदान की आवश्यकता होती है। इनडोर खेल कैरम, ताश खेलना, शतरंज, टेबिल टेनिस, पहेली, आदि हैं, जो घर में बिना किसी मैदान के खेले जा सकते हैं। कुछ खेल इनडोर और आउटडोर दोनों होते हैं जैसे – बैडमिंटन और टेबिल टेनिस।

स्पोर्ट्स और खेल के लाभ

खेल और स्पोर्ट्स हमारे लिए बहुत ही लाभदायक हैं क्योंकि वे हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। खेलना हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं।

खेल गतिविधियों में शामिल होना, हमें बहुत से रोगों से सुरक्षित करने में मदद करता है; जैसे - गठिया, मोटापा, हृदय की समस्याओं, मधुमेह, आदि। यह हमें जीवन में अधिक अनुशासित, धैर्यवान, समयबद्ध और विनम्र बनाता है। यह हमें जीवन में सभी कमजोरियों को हटाकर आगे बढ़ना सिखाता है। यह हमें बहादुर बनाता है, और चिड़चिड़ेपन व गुस्से को हटाकर खुशी का अहसास देता है। यह हमें शारीरिक रुप से तंदरुस्त और मानसिक आराम प्रदान करता है, जिससे कि हम सभी समस्याओं से आसानी से निपट सकें।

निष्कर्ष

खेल गतिविधियों में शामिल होना एक व्यक्ति के लिए बहुत से तरीकों से लाभदायक होता है। यह न केवल शारीरिक ताकत प्रदान करता है बल्कि, यह मानसिक शक्ति को भी बढ़ाता है। बाहर खेले जाने वाले खेल फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी, दौड़ आदि शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक तंदरुस्ती को सुधारने में मदद करते हैं। यद्यपि, कुछ घर के अन्दर खेले जाने वाले खेल जैसे; दिमागी खेल, शतरंज, सुडोकु आदि हमारी मानसिक शक्ति और मन एकाग्र करने की क्षमता के स्तर को बढ़ाते हैं

hope it helps you ☺️

Answered by Anonymous
0

Answer:

Verified Answer

जैसा तन वैसा मन यह कहावत जानते तो सभी हैं

परन्तु जो इसका पालन करते हैं वे शारीरिक स्वास्थ्य

पर भी ध्यान देते हैं। खेलों का महत्त्व और उपयोगिता

आधुनिक जीवन में और भी अधिक बढ़ गयी है। स्कूलों

तथा कॉलेजों में भी अब खेलों पर अधिक ध्यान दिया

जाने लगा है। खेल कई प्रकार के होते हैं। कुछ खेल

घर में भी खेले जा सकते हैं तो कुछ ऐसे हैं जिनको

खेलने के लिए मैदान की आवश्यकता होती है। वैसे

छात्रों के लिए तो मैदान में खेले जा सकने वाले खेल

ही अधिक लाभदायक होते हैं। कबड्डी, हॉकी,

बैडमिंटन, खो-खो, बॉस्केटबॉल आदि ऐसे ही खेल हैं।

इन्हे खेलने से मनोरंजन भी होता है और साथ ही साथ

व्यायाम भी खेल हमारे शरीर को स्वस्थ्य बनाये रखने

के साथ-साथ हमारे भीतर कई अच्छे और आवश्यक

गुणों का विकास भी करते हैं। खेलों से प्रतियोगिता की

तथा संघर्ष की भावना सहज ही सीखी जा सकती है ।

सामूहिक जिम्मेदारी, सहयोग और अनुशासन की भावना

का कोषागार खेलों में ही छिपा है। जो देश खेलों में

अव्वल आते हैं वे विकास की दौड़ में भी अग्रणी रहते

हैं। ओलम्पिक तथा राष्ट्रमंडलीय खेल स्पर्धाओं के द्वारा

वसुधैव कुटुंबकम का मन्त्र प्रत्यक्ष होता हुआ देखते हैं।

Similar questions