Hindi, asked by kumar1970cestat, 8 months ago


खण्ड -ख (व्यावहारिक व्याकरण)
2 निर्देशानुसार उत्तर लिखिए-
(क)जो लोग ईर्ष्या करते हैं मुझे पसंद नहीं। (सरल वाक्य में बदलिए)
(ख)वे लोग घूमने के लिए बगीचे में गए थे। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
(ग) केले खाकर बंदर चला गया। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
(घ) जो लोग मेहनती होते हैं वे उन्नति करते हैं (सरल वाक्य में बदलिए)

3 निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन कीजिए:
(क)क्या तुम्हारे द्वारा इंद्रधनुष देखा गया है? (कर्तृवाच्य में)
(ख)चिड़िया उड़ नहीं पाती।
(भाव वाच्य में)
(ग) वह लिख नहीं सकता।
(वाच्य का नाम बताइए)
(घ) हमारी टीम द्वारा मैच खेला गया।
(कर्तृ वाच्य में)

Answers

Answered by shishir303
5

2.

(क) जो लोग ईर्ष्या करते हैं, मुझे पसंद नही।

सरल वाक्य — ईर्ष्या करने वाले लोग मुझे पसंद नही।

(ख) वे लोग घूमने के लिये बगीचे में गये थे।

मिश्र वाक्य — वे लोग घूमने के लिये वहाँ गये, जहाँ एक बगीचा था।

(ग) केले खाकर बंदर चला गया।

संयुक्त वाक्य — बंदर ने केले खाये और चला गया।

3.

(क) क्या तुम्हारे द्वारा इंद्रधनुष देखा गया है?

कर्तृवाच्य — क्या तुमने इंद्रधनुष देखा है?

(ख) चिड़िया उड़ नही पाती।

भाव वाच्य — चिड़िया से उड़ा नही जाता।

(ग) वह लिख नही सकता।

वाच्य का नाम — कर्तृ वाच्य

(घ) हमारी टीम द्वारा मैच खेला गया।

कर्तृ वाच्य — हमारी टीम ने मैच खेला।

Similar questions