Social Sciences, asked by PragyaTbia, 10 months ago

लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह तर्क देने का इनमें से कौन-सा कारण सही नहीं है?
क. विपक्षी दल भूख और भुखमरी की ओर सरकार का ध्यान दिला सकते हैं।
ख. स्वतंत्र अखबार देश के विभिन्न हिस्सों में अकाल की स्थिति के बारे में खबरें दे सकते हैं।
ग. सरकार को अगले चुनाव में अपनी पराजय का डर होता है।
घ. लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है।

Answers

Answered by nikitasingh79
12

उत्तर :  

लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह तर्क देने का इनमें से निम्न कारण सही नहीं है : लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है।

दिए गए तर्को में से तर्क (घ) लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है सही नहीं है।  

किसी तर्क को मानने और उस पर आचरण करने व अकाल को दूर करने के बीच कोई संबंध नहीं है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न  

इन सभी कथनों में कुछ चीजें लोकतांत्रिक हैं तो कुछ अलोकतांत्रिक। हर कथन में इन चीजों को अलग-अलग करके लिखें।  

क. एक मंत्री ने कहा कि संसद को कुछ कानून पास करने होंगे जिससे विश्व व्यापार संगठन (WTO) द्वारा तय नियमों की पुष्टि हो सके।  

ख. चुनाव आयोग ने एक चुनाव क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया जहाँ बड़े पैमाने पर मतदान में गड़बड़ की गई थी।  

ग. संसद में औरतों का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत तक ही पहुँचा है। इसी के कारण महिला संगठनों ने संसद में एक-तिहाई आरक्षण की माँग की है।

https://brainly.in/question/9702933

इनमें से कौन-सा तर्क लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा नहीं है और क्यों?

क. लोकतंत्र में लोग खुद को स्वतंत्र और समान मानते हैं।  

ख. लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ दूसरों की तुलना में टकरावों को ज्यादा अच्छी तरह सुलझाती हैं।  

ग. लोकतांत्रिक सरकारें लोगों के प्रति ज्यादा उत्तरदायी होती हैं।  

घ. लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज्यादा समृद्ध होते हैं।

https://brainly.in/question/9691549

Answered by harshu994
10

... लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह तर्क देने का इनमें से कौन-सा कारण सही नहीं है?

क. विपक्षी दल भूख और भुखमरी की ओर सरकार का ध्यान दिला सकते हैं।

ख. स्वतंत्र अखबार देश के विभिन्न हिस्सों में अकाल की स्थिति के बारे में खबरें दे सकते हैं।

ग. सरकार को अगले चुनाव में अपनी पराजय का डर होता है।

घ. लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है।

Similar questions