Hindi, asked by shiva916, 3 months ago

मेरा भारत देश के ऊपर निबंध​

Answers

Answered by radhikatalwanekar01
24

Answer:

मेरा देश भारत पर निबंध-

मेरे भारत पर निबंध

भारत मेरा देश है और मुझे अपने देश पर गर्व है। मुझे अपने देश की परंपरा, सांस्कृतिक भावनाएं, जीवन मूल्यों पर गर्व है और हमेशा रहेगा। भारत यह दुनिया का सातवां सबसे विशाल और विस्तृत देश है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक और घनी आबादी वाला देश है। भारत को इंडिया, हिंदुस्तान भी कहा जाता है। हमारे देश की राजधानी दिल्ली है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जो हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मो के लोगो को सामान मान्यता प्रदान करता है। भारत में 29 राज्य है और सभी राज्यों की अपनी विशेष भाषा है, और फिर भी हम सब भारतवासी एक सूत्र में बंधे हुए है। पौराणिक कथाओ के अनुसार हमारे देश का नाम प्राचीन हिन्दू राजा भरत के नाम पर पड़ा था। भारत की हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की सभ्यता आज भी विश्व प्रसिद्ध है। देश की मिटटी और उसकी सुगंध के एहसास को ब्यान नहीं किया जा सकता है।

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। हमारे देश के ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर को भारतीय संविधान का पिता कहा जाता है। संविधान सभा के 389 सदस्यों ने देश से संबंधित सभी मुद्दों पर विस्तार से जांच करने के लिए समितियों का गठन किया था। हमारे देश के संविधान ने प्रत्येक देशवासी को बराबर के अधिकार दिए है। हमारा देश लोकतांत्रिक देश है, यहाँ प्रत्येक नागरिक को अपने विचारो को रखने का अधिकार है। भारत के पड़ोसी देश के नाम पाकिस्तान, नेपाल, बर्मा, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया और श्रीलंका है।

हमारे देश की संस्कृति और गहन इतिहास पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहाँ के ऐतिहासिक स्मारक, इमारतों की वास्तुकला, जन जीवन का दशकों और उसे भी पुराना इतिहास पर्यटको को सम्मोहित कर देते है। भारत अपनी पीढ़ियों से चली आ रही संस्कृति और परम्पराओ को संजोह कर रखना वाला देश है।

भारत में विभिन्न ऋतू का आगमन सबको देखने मिलता है। प्रत्येक ऋतू का अपना अलग महत्व होता है। भारत अपने सुन्दरता और मन को छू लेने वाले हिमालय पर्वत के लिए जाना जाता है। यह सर्वोच्च ऊंचा पर्वत है। यहां हमेशा बर्फ़-बारी होती है। हिमालय पर्वत देश को अनेक प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं से बचाता है और देश को सुरक्षा प्रदान करता है। भारत में गंगा, यमुना, नर्मदा, ताप्ती , गोदावरी और कृष्णा जैसी विशाल नदियाँ बहती है। यह सभी नदियाँ कृषि की सिंचाई और उपज की दृषिकोण से महत्वपूर्ण है। लेकिन बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण नदियाँ बुरी तरीके से प्रभावित हो रही है। नदियों का संरक्षण बेहद ज़रूरी है।

भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है, राष्ट्रीय पक्षी मोर है, राष्ट्रीय फूल कमल है, राष्ट्रीय फल आम है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, केसरिया, सफेद और हरा रंग के साथ अशोक चक्र है। भारत का राष्ट्रगान “जन गण मन” जिसे रबिन्द्र नाथ टैगोर ने लिखा था। राष्ट्रगान के बैगर कोई समारोह समाप्त नहीं होता। बंकिमचंद्र चटर्जी ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” लिखा था। देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी है लेकिन अधिकाँश लोग क्रिकेट को ज़्यादा पसंद करते है। अशोक स्तंभ भारत का राष्ट्रिय चिन्ह है।

Explanation:

Plzz Mark me brainilist....

And give me Thanks...Plzzz...

Similar questions
Math, 8 months ago