Hindi, asked by marskolehemraj729, 3 months ago

मेसोपोटामिया की सभ्यता की पांच विशेषताएं​

Answers

Answered by priyanshuchoud63
8

Answer:

मेसोपोटामिया की सभ्यता के अंतर्गत - सुमेरियन ,बेबीलोन तथा असीरियन की सभ्यताओं का विकास हुआ।

■ मेसोपोटामिया एक *नगरीय सभ्यता* थी। प्रारम्भ में यहाँ नगर राज्य थे परन्तु बाद में सारगन प्रथम , हेम्मूराबी,सारगन द्वितीय,सेनाक्रीब तथा असुर बनीपाल जैसे सम्राटों के काल में विशाल साम्राज्यों की भी स्थापना हुई।

■ मेसोपोटामिया के लोग अपने भोजन में *गेहूँ तथा जौ की रोटी , दूध , दही, मक्खन ,फल* आदि का प्रयोग करते थे।

वे *खजूर से आटा , चीनी, तथा पीने के लिए शराब* तैयार करते थे।

वे लोग *माँस-मछली* का भी सेवन करते थे।

■ वे सूती , ऊनी तथा भेड़ की खाल से बने वस्त्र पहनते थे।

पुरुषों के वस्त्रों में *लुंगी* प्रमुख थी।

उच्च वर्ग की स्त्रियां विलासिता का जीवन व्यतीत करती थी।आभूषणों में *सोने- चाँदी के बने हार,कंगन तथा बालियां* आदि का प्रयोग स्त्रियां पर्याप्त मात्रा में करती थीं।

■ यहाँ के लोग रहने के लिए *पक्की ईटों* के मकान का प्रयोग करते थे।

ईंटें *चिकनी मिट्टी* की बनी होती थी।

■ मकानों का गन्दा पानी निकालने के लिए बनी *नालियां* मोहंजोदडो और हड़प्पा के नगरों के सामान थीं।

मकान की दीवारों पर उभरे हुए चित्र भी बनाये जाते थे।

■ *पर्दा प्रथा* राज-परिवारों तक ही सीमित थी। *दहेज़* का प्रचलन था परन्तु विवाह में पिता से प्राप्त दहेज़ पर वधू का ही अधिकार होता था।

Explanation:

Similar questions