Science, asked by PragyaTbia, 10 months ago

मछलियाँ कैसे प्राप्त करते हैं?


zoya0710: capture fishing and culture fishing
dsubodhprakash: talab se pakad lo jakar

Answers

Answered by nikitasingh79
6

उत्तर:  

मछलियां समुद्री जल और ताज़े जल दोनों से प्राप्त की जाती है। ताज़ा जल नदियों तालाबों में होता है। मछली पकड़ना (capture fishing) और मछली संवर्धन (fish culture) समुद्री तथा ताजे पानी की परिस्थितिक तंत्र में किया जाता है ।  

  • मछली पकड़ने के लिए मत्सय ग्रहण  नौकाओं द्वारा संचालित संभारों और मत्सयन जालों द्वारा पकड़ी जाती है। अधिक मछलियां पकड़ने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकियों में प्रतिध्वनि गंभीरतामापी (echo sounders) और मत्सय स्तोमों (shoals) या  समूहों (schools) के लिए सेटेलाइट्स का उपयोग किया जाता है।भारत में १२ समुंद्री मछली अत्यधिक पसंद की जाती है। उसमें से कुछ निम्न प्रकार से है : पाॅमफ्रेट्स, बांगड़ा, ट्यूना, बाम्बे डंक, हिल्सा, सुरमई, आदि ।
  • मछली संवर्धन में उच्चतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए मत्स्य पालन किसी कृषि फसल जैसे धान, केला और नारियल के साथ किया जाता है। जैसे - कतला कतला,  रोहू, मरेल्स , आदि को धान के खेतों में रोका जाता है। मछली को कुक्कुट  पिंजरों और सूअर बाड़ो के निकट तालाबों में भी पाला जाता है और इन जीवो के मल मूत्र को तालाबों में भोजन के रूप में प्रयोग किया जाता है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।

Similar questions