Hindi, asked by rehant44, 8 months ago

निबन्ध-- समाचार-पत्रों के लाभ -- भूमिका , ज्ञान-वृद्धि और मनोरंजन का साधन , जागरूक करने में सक्षम ,समाचार-पत्रों का निष्पक्ष रूप , उपसंहा
please write in hindi and one paragraph in 50 words.
and write only expert.​

Answers

Answered by binnybhatia25
5

Answer:

संसार का सबसे पहला समाचार पत्र । ‘पेकिंग गजट‘ नाम से सन् 1640 में प्रकाशित हुआ था। हिन्दुस्तान में समाचार-पत्रों का आगमन अंग्रेजों के आगमन के साथ ही हुआ था। भारत का पहला समाचार पत्र ‘इंडिया गजट’ के नाम से ‘ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा छापा गया था। इसके बाद राजा राम मोहन राय ने ‘कौमुदी’ एवं ईश्वरचन्द्र विद्यासागर ने ‘प्रभाकर’ नामक समाचार पत्र निकाले। फिर तो एक के बाद एक समाचार पत्र विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित होने लगे। सन् 1780 में ‘बंगालगजट’ नामक समाचार पत्र प्रकाशित हुआ।

समाचार-पत्र के विभिन्न रूप :

वर्तमान युग में अनेक प्रकार के समाचार पत्र प्रकाशित होने लगे हैं जैसे दैनिक, साप्तादिक, पाक्षिक, मासिक, त्रैमासिक, छमाही तथा वार्षिक इत्यादि। इनमें दैनिक समाचार-पत्र मुख्य हैं क्योंकि इन पत्रों के माध्यम से हम हर दिन पूरी दुनिया के बारे में जानते रहते हैं और हमारा सामान्य ज्ञान भी तरोताजा रहता है।

स्थानीय, प्रान्तीय, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय सभी प्रकार के समाचार दैनिक समाचार-पत्रों में छपते हैं। नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान, वीर अर्जुन, दैनिक जागरण आदि कुछ प्रमुख दैनिक समाचार-पत्र बहुत लोकप्रिय हैं। इनके अतिरिक्त साहित्य, धर्म, खेलकूद, व्यापार, राजनीति, चलचित्र आदि विषयों पर भी समाचार-पत्र प्रकाशित होते हैं।

समाचार-पत्रों के लाभ :

सभी समाचार-पत्र हमारे ज्ञानवर्धन में बहुत सहायक हैं। ये हमारा भरपूर मनोरंजन भी करते हैं क्योंकि इनमें सिनेमा, चलचित्र, कार्टून, कहानियों आदि के बारे में भी खबरें छपती हैं। ये व्यापारियों का व्यापार बढ़ाते हैं तथा विज्ञापनों के माध्यम से जनता को नई वस्तुओं की जानकारी मिलती रहती है। समाचार-पत्रों में स्त्री, बच्चों, बूढ़ों, युवाओं सभी के मनपंसद लेख छपते रहते हैं।

उपसंहार :

वास्तव में समाचार पत्र ‘गागर में सागर’ के समान है। ये सरकार तथा जनता में सम्पर्क सूत्र का काम करते हैं। राजनीतिज्ञों के लिए तो यह सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण होते हैं। ये समाचार-पत्र ही तो हमारे भखे मस्तिष्क का भोजन है। सुबह चाय की प्याली के साथ समाचार पत्र हमें पूरा दिन तरोताजा रखते हैं।

Explanation:

hope it helps plz mark as brainlist

Similar questions