Hindi, asked by chiragnor7674, 8 months ago

नीचे लिखे वाक्यों को भाववाच्य में बदलिए -
(क) माँ बैठ नहीं सकती।
(ख) मैं देख नहीं सकती।
(ग) चलो, अब सोते हैं।
(घ) माँ रो भी नहीं सकती।

Answers

Answered by shishir303
3

दिए गए वाक्यों का भाववाच्य में रूपांतरण इस प्रकार होगा...

(क) माँ बैठ नहीं सकती।

भाववाच्य ⦂ माँ से बैठा नहीं जाता।

(ख) मैं देख नहीं सकती।

भाववाच्य मुझसे देखा नहीं जाता।

(ग) चलो, अब सोते हैं।

भाववाच्य ⦂ चलो, अब सोया जाए।

(घ) माँ रो भी नहीं सकती।

भाववाच्य ⦂ माँ से रोया नही जाता।

व्याख्या :

✎... ✎... वाच्य क्रिया के उस रूप को कहते हैं, जिससे वाक्य की कर्ता प्रधानता, कर्म प्रधानता अथवा भाव प्रधानता का बोध होता है। इसी के आधार पर क्रिया के लिंग और वचन निर्धारित होते हैं।  

वाच्य के तीन भेद होते हैं.  

  • कर्तृवाच्य  
  • कर्मवाच्य  
  • भाववाच्य  

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Answered by anuragkumar8432rupdi
2

Answer:

माॅं बैठ नहीं सकती

माॅं से बैठा नहीं जाता

मैं देख नहीं सकती

मुझसे देखा नहीं जाता

चलो अब सोते हैं

चलो सोया जाए

मॉं रो भी नहीं सकती

माॅं से रोया भी नहीं जाता

Attachments:
Similar questions