Social Sciences, asked by AdrijaMukherjee4353, 10 months ago

निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए: (i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है? (क) राजस्थान (ख) उड़ीसा (ग) छत्तीसगढ़ (घ) त्रिपुरा(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा है? (क) 97° 25' पू० (ख) 77°6' पू० (ग) 68° 7' पू० (घ) 82° 32' पू० (iii) उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं? (क) चीन (ख) भूटान (ग) नेपाल (घ) म्यांमार (iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएँगे? (क) पुडुचेरी (ख) लक्षद्वीप (ग) अंडमान और निकोबार (घ) दीव और दमन (v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है? (क) भूटान (ख) ताजिकिस्तान (ग) बांग्लादेश (घ) नेपाल

Answers

Answered by nikitasingh79
3

उत्तर :

(i) कर्क रेखा उड़ीसा राज्य से नहीं गुजरती है।

विकल्प (ख) उड़ीसा सही है ।

(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर 97° 25' पू० है?।

विकल्प (क) 97° 25' पू० सही है।

(iii) उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ नेपाल देश को छूती हैं।

विकल्प (ग) नेपाल सही है।

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो लक्षद्वीप केंद्र शासित क्षेत्र में जाएँगे?।

विकल्प (ख) लक्षद्वीप सही है।

(v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। वह ताजिकिस्तान देश है।

विकल्प (ख) ताजिकिस्तान सही है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।।

Similar questions