Hindi, asked by BrainlyHelper, 11 months ago

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए −
सर चंद्रशेखर वेंकट रामन् को समय-समय पर किन-किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया?

Answers

Answered by nikitasingh79
19
उत्तर :
सर चंद्रशेखर वेंकट रमन को ‘रामन प्रभाव’ की खोज पर सन 1924 में रॉयल सोसाइटी की सदस्यता से सम्मानित किया गया। उन्हें ‘सर’ की उपाधि सन 1929 में प्रदान की गई। उन्हें भौतिकी में 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला। इन्हें सन 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इन्हें रोम का मेत्यूसी पदक , रॉयल सोसाइटी का ह्यूज़ पदक, फिलाडेल्फिया इंस्टिट्यूट का फ्रैंकलिन पदक और सोवियत रूस का अंतरराष्ट्रीय लेनिन पुरस्कार भी मिला था।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।
Answered by avinehforever213
0

सर चंद्रशेखर वेंकट रामन् को समय-समय पर निम्नलिखित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया-

1924 में रॉयल सोसाइटी की सदस्यता

1929 में सर की उपाधि

1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार

रोम का मेत्यूसी पदक

रॉयल सोसाइटी का यूज़ पदक

फिलोडेल्फिया इंस्टीट्यूट का फ्रैंकलिन पदक

रूस का अंतर्राष्ट्रीय लेनिन पुरस्कार

1954 में भारत-रत्न सम्मान

Similar questions