Hindi, asked by tomsjiss1574, 9 months ago

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर लिखिए I
(क) 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता में झरने पर्वत का गौरव - गान कैसे करते हैं ?
(ख) निम्न पद्यांश का आशय प्रकट करें I
कभी - कभी शैतानी में वे इसके भीतर भी घुस जाती है
खासकर गौरैयें
वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद I "
(ग) मीठी वाणी बोलने से औरों को सुख और अपने तन को शीतलता कैसे प्राप्त होती है ? साखी के संदर्भ में बताइए I
(घ) 'आत्मत्राण' कविता अन्य प्रार्थना गीतों से अलग है ? कैसे ? स्पष्ट कीजिए I

Answers

Answered by namanyadav00795
0

मीठी वाणी बोलने से औरों को सुख और अपने तन को शीतलता कैसे प्राप्त होती है ? साखी के संदर्भ में बताइए I

कबीरदास जी के अनुसार जब आप दूसरों के साथ मीठी भाषा का उपयोग करोगे तो उन्हें सुख का अनुभव होगा।

मीठी वाणी बोलने से सुनने वाले के मन से क्रोध और घृणा के भाव नष्ट हो जाते हैं और बोलने वाले का अन्तःकरण प्रसन्न हो जाता है |

मीठी वाणी के प्रभाव से मन में स्थित शत्रुता, कटुता व आपसी ईर्ष्या-द्वेष के भाव समाप्त हो जाते हैं।

'आत्मत्राण' कविता अन्य प्रार्थना गीतों से अलग है ? कैसे ? स्पष्ट कीजिए I

'आत्मत्राण' कविता अन्य प्रार्थनाओं से भिन्न है, क्योंकि सामान्यतः सभी प्रार्थनाओं में हम भगवान से प्रार्थना करते हैं की हे प्रभु मुझे सभी समस्याओ से छुटकारा मिल जाए | आप मुझे इन समस्याओं से बाहर निकाल दो |

इसके विपरीत "आत्मत्राण" कविता में कवि ईश्वर से प्रार्थना करता है कि प्रभु मुझे इतनी शक्ति प्रदान करें कि मैं जीवन की मुसीबतों से विजय प्राप्त कर सकूँ |

इस प्रकार कवि ईश्वर से जीवन में संघर्ष करने की सामर्थ्य देने की प्रार्थना करता है |

'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता में झरने पर्वत का गौरव - गान कैसे करते हैं ?

झरने पर्वतों के गौरव का गान कर रहे हैं | कवि सुमित्रानंदन पंत बहते हुए झरनों की तुलना चमकदार मोतियों से करते हैं |

पर्वतो से गिरते हुए झरने कल कल की मधुर आवाज कर रहे हैं जो नस नस को प्रसन्नता से भर रहे हैं।

More Questions:

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके पुन : लिखें I

(क) मेरे को ऑफिस जाना है I (ख) मैंने भी बोलना है I

(ग) हाथ पर नहीं लिखो I (घ) मोहित घोड़ा को जल पिलाता है I

https://brainly.in/question/14561839

आप आपने विद्यालय में सांस्कृतिक सचिव हैं I विद्यालय में होने वाली 'कविता - प्रतियोगिता' में भाग लेने के लिए आमंत्रण हेतु 25 - 30 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए I

https://brainly.in/question/14561592

विसंगत / विषम शब्द चुने।

क. ऋषिकेश ख. गुडाकेश

ग. पार्थसारथी घ. परमेश्वर

https://brainly.in/question/14442990

विसंगत / विषम शब्द चुने।

क.भक्तियोग ख.बुद्धियोग

ग.राजयोग घ.जानयोग

https://brainly.in/question/14442990

Similar questions