Hindi, asked by nairarya830, 14 days ago


२) निम्नलिखित परिच्छेद पढ़कर चार ऐसे प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर
एक-एक वाक्य में हो।
गंगा देश की महत्त्वपूर्ण नदी भारत के तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में
से होकर गुजरती है। भारत के इस मध्यम भाग को गंगा का मैदान कहते हैं। गंगा के कारण
यह प्रदेश अत्यधिक उपजाऊ, संपन्न, तथा हरा-भरा है। इन राज्यों में कृषि-उपज से
संबंधित तथा कृषि पर आधारित अनेक उद्योग-धंधे भी फैले हुए हैं, जिनसे लाखों लोगों
की जीविका तो चलती ही है, राष्ट्रीय आय में भी वृद्धि होती है। गंगा तथा उसकी लहरों के
माध्यम से पेयजल भी प्राप्त होता है। इसीलिए गंगा उत्तर भारत की सबसे पवित्र तथा
महत्त्वपूर्ण नदी है। भारत के प्राचीन ग्रंथों जैसे वेद, पुराण, महाभारत आदि में गंगा की
पवित्रता का वर्णन है। गंगा के किनारे भारत के अनेक तीर्थ स्थित हैं।​

Answers

Answered by swatigite153
5

Answer:

देश की महत्वपूर्ण नदी कोनसी है?

भारत के कोनसे राज्यों से होकर गुजरती है?

राष्ट्रीय आय में क्या होता है?

उत्तर भारत की सबसे पवित्र नदी कोनसी है?

भारत के तीर्थ कहा स्तित है?

Similar questions