Hindi, asked by geetugeethika7324, 8 months ago

निर्देशानुसार वाक्य-रूपांतरण कीजिएः क) कर्म करने वाले को फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। (मिश्र वाक्य में) ख) जो विद्वान और सत्यवादी हैं उनका सर्वत्र सम्मान होता है। (सरल वाक्य) ग) आकाश में बादल छाते ही घनघोर वर्षा होने लगी। (संयुक्त वाक्य में)

Answers

Answered by bhatiamona
11

प्रश्न में दिए गए वाक्यों का एक रूप से दूसरे रूप में वाक्य रूपांतरण इस प्रकार होगा..

(क) कर्म करने वाले को फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। (मिश्र वाक्य में)

मिश्र वाक्य — जो कर्म करता है, उसको फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए।

(ख) जो विद्वान और सत्यवादी हैं, उनका सर्वत्र सम्मान होता है। (सरल वाक्य में)

सरल वाक्य — विद्वान और सत्यवादी का सर्वत्र सम्मान होता है।

(ग) आकाश में बादल छाते ही घनघोर वर्षा होने लगी। (संयुक्त वाक्य में)

संयुक्त वाक्य — आकाश में बादल छा गए और घनघोर वर्षा होने लगी।

Explanation:

रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं..

सरल वाक्य

संयुक्त वाक्य

मिश्र वाक्य

Read more

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए- 1. वह पुस्तक लेने बाजार गया। (मिश्र वाक्य में बदलकर लिखिए)

https://brainly.in/question/15032056

Similar questions