Hindi, asked by mehul9340, 6 months ago

पोंगल पर निबंध हिंदी में 10 लाइन सिक्स्थ कक्षा​

Answers

Answered by ks5597228
3

Answer:

भारत पर्वो की भूमि है। विभिन्न राज्यों में विभिन्न पर्व विभिन्न प्रकार से मनाए जाते है। वही तमिलनाडु के लोग पोंगल बहुत उत्साह के साथ मनाते है। पोंगल वास्तव में तमिलनाडु का बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। यह जनवरी माह 14 या 15 तारिक से3 दिनों तक मनाया जाता है। इस पर्व का इतिहास कम से कम १००० साल पुराना है तथा इसे तमिळनाडु के अलावा देश के अन्य भागों, श्रीलंका, मलेशिया, मॉरिशस, अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर तथा अन्य कई स्थानों पर रहने वाले तमिलों द्वारा उत्साह से मनाया जाता है। तमिलनाडु के प्रायः सभी सरकारी संस्थानों में इस दिन अवकाश रहता है।

पोंगल त्योहार का महत्व:- इस पर्व का किसानों के लिए विशेष महत्व है। इसे मनाने का कर्यक्रम कृषि से जुड़ा हुआ है। चावल तमिलनाडु का प्रमुख कृषि उत्पाद है। चावल अधिक वर्षा माँगता है। इंद्र देव वर्षा के भगवान है। इसलिए , भगवान इंद्र की पूजा करना पोंगल पर्व का विशेष कार्यक्रम है। तमिलनाडू के किसान इस पर्व की उत्सकता से प्रतीक्षा करते है। दिसम्बर के अंत तक चावल की खेती के बाद किसानों का अवकाश होता है। यह पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

Answered by Muskan1621M
3

I hope it is helpful for you

Attachments:
Similar questions