Science, asked by zubbukhansaifi786, 4 months ago

प्र.4. दैनिक जीवन में गति के तीसरे नियम के कोई तीन प्रयोग लिखिए |​

Answers

Answered by tripathiakshita48
0

Answer:

(a) धकेलने पर ट्रॉली, लगाए गए बल की दिशा में गति करती है। (b) दराज को खींचा जाता है। (c) हॉकी स्टिक से गेंद को आगे की ओर ठोकर लगाते हैं।

Explanation:

न्यूटन के गति का तृतीय नियम : ‘प्रत्येक क्रिया के समान एवं विपरीत प्रतिक्रिया होती है। ‘यह सोचना ज़रूरी है कि क्रिया और प्रतिक्रिया हर समय दो अलग वस्तुओं पर लागू होती है। गति का तृतीय नियम यह इंगित करता है की जब एक वस्तु किसी दुसरे वास्तु पर बल का प्रयोग करता है, तत्क्षण ही वह दूसरा वस्तु पहले वस्तु पर वापस बल लगाता है। प्रयोग किए गए दोनों बल परिमाण में बराबर होते है , पर दिशा में विपरीत।यह बल दो विभिन्न वस्तुओं पर लगाए जाने के कारन वह एक दूसरे को रद्द नहीं करते।इस प्रकार न्यूटन के गति का तृतीय नियम दो वस्तुओं पर  बल के पारस्परिक प्रभाव के बीच  के बंधन का वर्णन करता है।जब दो वास्तु एक दूसरे पर पारस्परिक प्रभाव डालते है, तब पहले वास्तु के द्वारा दुसरे वास्तु पर लगाए जाने वाले बल को क्रिया और दुसरे वास्तु द्वारा पहले वास्तु पर लगाए जाने वाले बल को प्रतिक्रिया कहते है। यह क्रिया और प्रतिक्रिया एक दुसरे के समान और विपरीत होते है।उदाहरण, जब हम एक बक्से को धरती पर रखते है तब यह बक्सा धरती की ओर अपने वजन के बराबर बल डालता है ।  W = mg इसे क्रिया बल कहते है।  तब धरती बक्से पर ऊपर की ओर समान और विपरीत बल डालती है।  इसे प्रतिक्रिया बल कहते है।

न्यूटन के गति के तृतीय नियम का उपयोग गोली चलने पर बंदूक का प्रतिक्षेपित होना : एक बन्दूक से जब एक गोली चलती है , तब बन्दूक से आगे की ओर गोली  पर एक बल प्रयुक्त होता है।  इसे क्रिया बल कहते है। गोली भी बन्दूक पर पीछे की ओर बराबर बल प्रयोग करती है। इसे प्रतिक्रिया बल कहते है ।  बन्दूक के बड़े द्रव्यमान के कारण बन्दूक चलने वाले आदमी के कंधे पर पीछे की ओर सिर्फ एक झटका लगता है। बन्दूक के पीछे हटने को प्रतिक्षेपण कहते है।

For more such information:https://brainly.in/question/1169541

#SPJ1

Similar questions