Social Sciences, asked by simrandhillon9219, 9 months ago

पुराणों में अशोक का क्या नाम मिलता है?

Answers

Answered by bhatiamona
11

Answer:

पुराणों में अशोक का नाम ‘अशोक वर्धन’ मिलता है।

अशोक प्राचीन भारत का एक यशस्वी सम्राट था। वह मगध साम्राज्य का सम्राट था। अशोक के मगध साम्राज्य के अंतर्गत 5 प्रांत आते थे। अशोक ने मगध के साम्राज्य पर कई वर्षों तक शासन किया अशोक के समय मौर्य साम्राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की। अशोक पहले शिव का उपासक था फिर बाद में उसने बौद्ध धर्म को अपना लिया और उसने बौद्ध धर्म का भारत से बाहर दूर-दूर तक प्रचार किया। उसकी पुत्री का नाम संघमित्रा और पुत्र का नाम महेंद्र था। जिन्हें उसने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भारत से बाहर कई देशों में भेजा था। कलिंग राज्य के साथ युद्ध में हुए भीषण नरसंहार अशोक के हृदय को परिवर्तित कर दिया और उसने हिंसा को त्याग दिया साथ ही उसने बौद्ध धर्म को अपना लिया।

Answered by Priatouri
6

अशोक वर्धन

Explanation:

  • अशोक प्राचीन भारत के मौर्य राजवंश का एक शासक था।
  • अशोक अपने काल के महान शासको में से एक था ।
  • अशोक ने अपने जीवनकाल में अपने साम्राज्य को संपूर्ण भारत में फ़ैलाने का सफल प्रयास किया।
  • अशोक ने अपने कलिंग युद्ध के बाद धर्म विजय की अवधारणा को अपनाया ।
  • अपने जीवन में अशोक ने बौद्ध धर्म को अपनाया और एक बुद्धानुयायी बन गया ।

और अधिक जानें:

अशोक स्तंभावर किती सिंह आहेत​

https://brainly.in/question/12752610

Similar questions