History, asked by KingAdi6509, 10 months ago

प्रश्न 3.
राज्यों की सीमाएँ तय करने के लिए कौनसा आयोग बनाया गया?

Answers

Answered by shishir303
2

राज्यों सीमायें तय करने के लिये ‘राज्य पुनर्गठन आयोग’ बनाया गया ।

जब भारत आजाद हुआ था तो उस समय कई बड़े-बड़े प्रांत थे। जिससे शासन-प्रशासन में दिक्कत आती थी। आजाद भारत में यह मांग भी उठने लगी थी कि राज्यों की सीमाएं फिर से निर्धारित की जाए ताकि प्रशासनिक दृष्टि से आसानी हो। कई राज्यों के लोग अपनी अलग संस्कृति और भाषा के कारण अपनी पहचान बनाना चाहते थे।

अतः राज्यों की सीमाओं के पुनर्निधारण के लिये  ‘राज्य पुनर्गठन आयोग’ का गठन किया गया।

मुंबई प्रांत को महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य में विभाजित किया गया। मद्रास प्रांत को तमिलाडु और आंध्र प्रदेश में विभाजित किया गया। मैसूर राज्य को कर्नाटक बनाया गया। राजस्थान का एकीकरण किया गया। पंजाब को पंजाब और हरियाणा में बांटा गया। उसके बाद भी निरंतर कई राज्य बनते रहे हैं जिनमें उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना दी है।

Similar questions