History, asked by warrenanthony3426, 9 months ago

प्रश्न 3.
दस्तक प्रणाली से आप क्या समझते हैं?

Answers

Answered by shishir303
9

‘दस्तक प्रणाली’ से अभिप्राय एक ऐसे आज्ञा पत्र से था जो ईस्ट इंडिया कंपनी अपनी कंपनी के माल को विभिन्न जगहों पर ले जाने हेतु जारी करती थी। यह एक प्रकार का आज्ञा पत्र होता था जिसे ‘दस्तक’ कहते थे। इस दस्तक को जारी करने पर ही कंपनी का माल विभिन्न जगहों पर ले जाया जा सकता था।

इस तरह की प्रणाली का अनुचित लाभ उठाकर और उसक अनुचित प्रयोग करके ईस्ट इंडिया कंपनी के कर्मचारियों ने मुगल साम्राज्य की आर्थिक स्थिति को दयनीय बना दिया था, जिससे मुगल साम्राज्य कमजोर होता गया।

Answered by bhatiamona
5

Answer:

‘दस्तक प्रणाली’  

ईस्ट इंडिया कंपनी के कर्मचारियों ने दस्तक प्रणाली का अनुचित ढंग से उपयोग करना शुरू कर दिया था। दस्तक प्रणाली एक ऐसी प्रणाली थी जिसमें ईस्ट इंडिया कंपनी के माल को अलग-अलग जगह पर ले जाने के लिए एक तरह के आज्ञा पत्र की जरूरत पड़ती थी जिसे ईस्ट इंडिया कंपनी जारी करती थी इस आज्ञा पत्र को ‘दस्तक’ कहते थे।

Similar questions