History, asked by Yogeshpatidar5797, 9 months ago

प्रश्न 8.
"मुगल साम्राज्य के कमजोर होने से क्षेत्रीय कला का विकास तेजी से हुआ?" कथन की समीक्षा कीजिए।

Answers

Answered by bhatiamona
1

Answer:

मुगल साम्राज्य के कमजोर होने से मुगल साम्राज्य में जो कलाकार थे, वह अन्य क्षेत्रीय राज्यों की ओर पलायन करने लगे। इससे क्षेत्रीय कला का विस्तार हुआ और उसका विकास तेजी से होने लगा। इसी क्रम में कांगडु व राजपूत चित्रकला शैलियों में नए-नए प्रयोग हुए और वह नवीन रूप में नई विशेषताओं के साथ उभर कर आईं। स्थापत्य कला का भी विकास तेजी से होने लगा था। इस कालक्रम में ही जाट शासकों ने राजस्थान में कई महल बनवाए। सवाई जयसिंह ने जयपुर नामक शहर की स्थापना की और भारत में अलग-अलग जगहों पर पांच वेधशालायें बनवाई, जो जंतर मंतर के नाम से प्रसिद्ध हुईं। जयपुर शहर स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना था। सवाई जय सिंह के बाद सवाई प्रताप सिंह ने जयपुर शहर में ही हवा महल का निर्माण करवाया था। साहित्य के क्षेत्र में भी अच्छी प्रगति हुई और सवाई प्रताप सिंह के दरबार में ‘गंधर्व बाईसी’ के रूप में विद्वानों का समूह था जिसमें अनेक कवि, साहित्यकार, संगीतज्ञ और अन्य विषयों के विद्वान थे। भारत की अनेक भाषाओं में साहित्यिक ग्रंथों की रचनायें हुईं।

Similar questions