History, asked by AnuragShukla3878, 9 months ago

प्रश्न 6.
18वीं सदी में स्थापित अवध एवं बंगाल के स्वतन्त्र राज्यों का वर्णन कीजिए।

Answers

Answered by bhatiamona
0

Answer:

18 वीं सदी में स्थापित अवध एवं बंगाल के स्वतंत्र राज्यों का वर्णन इस प्रकार है...

अवध राज्य — मुगल सूबेदार सआदत खाँ ने मुगल साम्राज्य के कई सूबों को मिलाकर अवध में एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना की थी। जब नादिरशाह ने भारत पर आक्रमण किया था तो उसने इस युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाद में अवध का उसके बाद का शासक शुजाउद्दौला बक्सर के युद्ध में अंग्रेजो से हार गया और अंग्रेजों ने अवध पर भी अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया।

बंगाल — बंगाल में मुगल सूबो को मिलाकर स्वतंत्र राज्य की स्थापना मुर्शीद कुली खाँ की थी। उसने मुगल साम्राज्य के सूबों के अतिरिक्त बंगाल, बिहार और उड़ीसा के कुछ क्षेत्रों पर भी अपना अधिपत्य स्थापित कर लिया। बाद में मराठो ने उसके उत्तराधिकारियों से उड़ीसा को छीन लिया। 1757 के प्लासी युद्ध में अंग्रेज के सेनापति क्लाइव ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को हराकर अंग्रेज शासन स्थापित किया और यहीं से अंग्रेजों का भारत में वर्चस्व होना आरंभ हुआ था।

Similar questions