Hindi, asked by atulsittu5835, 11 months ago

पुस्तक विक्रेता से पुस्तकें मँगवाने हेतु पत्र। Letter to Bookseller for ordering books in Hindi

Answers

Answered by shishir303
96

पुस्तक विक्रेता से पुस्तकें मँगवाने हेतु पत्र...

                                                                                       

                                                                                 दिनाँक : 5 जनवरी 2022  

प्रेषक : अनिल चौधरी,

256, आदर्श नगर,  

मेरठ (उ. प्र.)  

सेवा में,  

श्रीमान व्यस्थापक,  

साहित्य पुस्तक भंडार,

दरियागंज (दिल्ली)  

                                   विषय : पुस्तकों की मांग हेतु पत्र  

व्यवस्थापक महोदय,  

निवेदन इस प्रकार है कि मुझे कुछ पुस्तकों की आवश्यकता है। मुझे पता चला है, कि आप दुकान में 50% डिस्काउंट मूल्य पर पुस्तकें उपलब्ध हैं। पुस्तकों के नाम पत्र के साथ संलग्न सूची पत्र में दिए हैं। दी गई सूची के अनुसार सारी पुस्तकें शीघ्र से शीघ्र वीपीपी द्वारा ऊपर दिए गए मेरे पते पर भेजने की कृपा करें। मैं वीपीपी छुड़ाने का वचन देता हूँ। आपसे अनुरोध है कि यथाशीघ्र पुस्तके भेजें।  

धन्यवाद  

पुस्तकों की सूची  

1) प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानियाँ  

2) नीरज की पाती  

3) हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोश  

4) हिंदी व्याकरण रचना-आदि  

भवदीय,

अनिल चौधरी,

मेरठ (उ. प्र.)

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Answered by guriaojha243
60

Answer:

प्रतिष्ठा में

प्रबंधक

विक्रय विभाग

हिंदी बुक सेंटर

दरियागंज

नई दिल्ली-110002

विषय : हिंदी पुस्तकें मँगवाने हेतु।

महोदय,

कृपया निम्नलिखित पस्त शीघातिशीघ्र नीचे लिखे पते पर वी.पी.पी. द्वारा भेजने का कष्ट करें। इस पत्र के साथ रूपये 200 का ड्राफ़्ट अग्रिम राशि के रूप में भेज रही हूँ।

इस बात का ध्यान रखें कि पुस्तकें नवीन संस्करण की हों, कटी-फटी न हों तथा उचित कमीशन काटा गया हो। यदि इनमें से कुछ पुस्तकें उपलब्ध न हों, तो लौटती डाक से इसकी सूचना भेजने का कष्ट करें।

धन्यवाद

भवदीय

तृप्ति सक्सेना

332/4 रोहिणी

नई दिल्ली

दिनांक : 8.3. 20

Explanation:

if you like it pls mark me as Brainlist

Similar questions