Math, asked by khanmayur421, 2 months ago

पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने अंश का कोण बनाती है​

Answers

Answered by shishir303
6

¿  पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने अंश का कोण बनाती है​ ?

➲  पृथ्वी अपने अक्ष पर 66 1/2° अंश का कोण बनाती है।

पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री पर झुकी हुई है, इस कारण वह अपने अक्ष के सापेक्ष 66 1/2 का कोण बनाती है।

पृथ्वी अपने सौरमंडल में आकार की दृष्टि से पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है और इसकी सूर्य से दूरी के क्रम में यह तीसरा ग्रह है। यह अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है और अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर 1610 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घूमती है। इस तरह के 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड में एक चक्कर पूरा करती है। पृथ्वी के अपने अक्ष पर इसी घूर्णन दैनिक गति के कारण ही दिन-रात संभव हो पाते हैं। पृथ्वी जो भी मौसम होते हैं, उसका मुख्य कारण पृथ्वी पर अपने अक्ष पर झुकाव होना है।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Answered by rohitkumargupta
6

HELLO DEAR,

Answer:-

पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी है।

सौरमंडल का एकमात्र ग्रह पृथ्वी है जिस पर जीवन संभव है।

सौरमंडल की सबसे बड़ी ग्राम में बिजली का स्थान पांचवा है।

पृथ्वी का विषुवतीय व्यास 12756 किलोमीटर है और इसी तरह इसका ध्रुवीय व्यास 12714 किलोमीटर है।

पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर घूमती है और पृथ्वी अपनी धुरी का चक्कर 1610 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड में लगाती है।

पृथ्वी की घूर्णन गति से दिन और रात होते हैं। पृथ्वी की परिक्रमण गति से साल बनते हैं।

पृथ्वी को सूर्य का चक्कर लगाने में 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकंड लगते हैं।

पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगे वक्त को सौर वर्ष कहते हैं।

I HOPE IT'S HELP YOU DEAR,

THANKS.

Similar questions