परियोजना कार्य - 'केवल प्रचार में दो हजार रुपया खर्च किया गया था।' तत्कालीन समय को मद्देनजर रखते हुए अनुमान लगाइए कि प्रचार-प्रसार के लिए किन माध्यमों का उपयोग किया गया होगा?
Answers
Answered by
2
यह प्रश्न 10 वीं कक्षा के पाठ “डायरी का एक पन्ना” से लिया गया है।
पाठ में वर्णित घटनाक्रम सन् 1930-31 के आसपास की है। उस समय 1930-31 अगर मात्र 2000 रुपये प्रचार-प्रसार पर खर्च किये गये तो तात्कालीन समय में उपलब्ध साधनों का उपयोग किया गया होगा।
उस सयम प्रचार-प्रसार के लिए झंडे बनवाए होंगे। इश्तिहार अर्था पर्चे छपवाये गये होंगे। दीवारों पर पोस्टर लगवाए होंगे। दीवारों पर नारे लिखवाए गए होंगे। इसके अतिरिक्त कार्यकर्ताओं को प्रचार के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में जाने के लिए कुछ नकद राशि दी गई होगी।
1930-31 के समय सामान्य तौर पर 2000 रुपये एक अच्छी खासी धनराशि थी। लेकिन अगर चुनावों के नजरिये से देखा जाये तो आज के समय के चुनावों में होने वाले खर्चों की तुलना में ये बहुत छोटी राशि थी।
Similar questions
Environmental Sciences,
7 months ago
Chemistry,
7 months ago
Hindi,
1 year ago
Hindi,
1 year ago
Computer Science,
1 year ago