Hindi, asked by MaryAkins2765, 8 months ago

Parishram ka mahatva per nibandh likhen

Answers

Answered by titiksha06
3

Answer:

मानव जीवन में परिश्रम का बहुत महत्त्व है। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। जीवन में अगर हमें सफलता प्राप्त करनी है तो उसके लिए कठोर परिश्रम का मार्ग अपनाना होगा।

कठोर परिश्रम अर्थात् जी जान से किसी कार्य को पूरा करने के लिए मेहनत करना। एक दोहे के अनुसार-अर्थात् परिश्रम करने से तो रस्सी भी पत्थर पर निशान डाल सकती है। फिर मनुष्य की तो बात ही कुछ निराली है वह अगर मेहनत करे तो क्या कुछ नहीं कर सकता। परिश्रम तो असंभव को भी संभव बना देता है।

हर व्यक्ति के जीवन का कोई न कोई लक्ष्य होता है। उसे अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरा परिश्रम करना चाहिए। परिश्रमी व्यक्ति ही अपने लिए, परिवार के लिए और देश के लिए कुछ भी कर सकता है।

एक विद्यार्थी के जीवन में तो इसका बहुत महत्त्व है। एक विद्यार्थी जब तक अपनी पढ़ाई पूरी मेहनत से नहीं करता तब तक वह कक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सकता। परीक्षा में वही विद्यार्थी असफल होते हैं जो आलसी व कमजोर होते हैं। मेहनती बच्चे अपनी मेहनत से अपना भाग्य खुद बनाते हैं।

हमें हमेशा कोशिश करते रहनी चाहिए। अगर कोई मनुष्य किसी कार्य में असफल हो जाता है तो उसे हार नहीं माननी चाहिए बल्कि सफलता प्राप्ति के लिए फिर से परिश्रम करना चाहिए। तब वह एक दिन जरूर सफल होगा।

परिश्रम के द्वारा सभी कार्य सफल हो जाते हैं। अतः सभी को परिश्रमी होना चाहिए.

plz mark me as brainliest plz

Similar questions