Hindi, asked by niteshpal321nitu, 1 year ago

Plastic ki duniya essay in hindi

Answers

Answered by khushijagarwal
3
Iske liye aapko Google pe Search karna chahiye..
Answered by Anonymous
0

Answer:

प्लास्टिक की दुनिया :

प्लास्टिक एक ऐसा कृत्रिम पदार्थ है जिसका निर्माण पेट्रोकेमिकल से किया जाता है। किसी भी रूप या साँचे मे ढाले जा सकने के कारण ,आज प्लास्टिक एक बहू उपयोगी पदार्थ बन गया है। संसार के प्रत्येक क्षेत्र मे चाहे वह घरेलू उपयोग की वस्तुएं हो या अंतरिक्ष मे भेजे जाने वाले यान , सभी मे प्लास्टिक का बहुतायत से प्रयोग किया जा रहा है। मानो ऐसा लगता है कि हम प्लास्टिक की दुनिया मे जी रहे है।  चिकित्सा के क्षेत्र मे प्लास्टिक के उपयोग से आज कृत्रिम अंग लगाना भी संभव हुआ है। प्लास्टिक से बने फर्नीचर आदि के इस्तेमाल से वनो की अंधाधुंध कटाई कम हुई है। सस्ता होने के कारण गरीब जनता भी इससे बनी वस्तुएँ जैसे प्लास्टिक के बर्तन , खिलौने आदि का उपभोग कर सकते है ।पेन , बोतल , कपड़े , मोबाइल फोन , आदि ऐसी कई वस्तुएं है जिनका उपयोग हम दैनिक जीवन मे करते है। अनेक लाभ होने के साथ साथ प्लास्टिक से कुछ हानियाँ भी है। प्लास्टिक अवशिष्ट आसानी से नष्ट नहीं होते अतः ये हमारे पर्यावरण को प्रदूषित करते है। प्लास्टिक ज्वलनशील होने के कारण , आग लगने पर यह आग को और भड़काता है । नए नए आविष्कार हमेशा ही समाज को विकसित करने और मनुष्य को लाभ देने के लिए किया जाता रहा हैं|प्लास्टिक भी विज्ञान की एक ऐसी देन हैं जिसका उपयोग वरदान के रूप मे करना हैं या अभिशाप के रूप मे यह बात मनुष्य-समाज पर निर्भर हैं |यह हम सभी का कर्तव्य हैं की प्लास्टिक का उपयोग हम सावधानी और समझदारी से समाज के हित के लिए करे|

|

hope this helps u mate

mark me as brainlist

Similar questions