Hindi, asked by vishwapatel18111, 7 months ago

Plzz help me ...

"धरती माँ - उत्पत्ति एवं भविष्य" पर निबंध लिखने हेतु बिंदु (विषय) साझा करें।​

Answers

Answered by yuvrajrathore
2

ANSWER

पृथ्वी ब्रह्मांड में सबसे अनमोल वस्तु है, जो जीवन के लिए आवश्यक वस्तुएं, ऑक्सीजन और पानी को रखती है। पृथ्वी पर पाए जाने वाले प्राकृतिक संसाधन दिन प्रति दिन मानव के गलत कार्यों के कारण बिगड़ रहे हैं। इसने पृथ्वी पर जीवन को संकट में डाल दिया है। अनुकूल वातावरण की कमी के कारण बहुत से जंगली जानवर पूरी तरह से विलुप्त हो गए हैं।

बहुत प्रकार के प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और अन्य पर्यावरणीय मुद्दों की दर दिन प्रति दिन बढ़ रही है। इसके नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए सभी गलत प्रचलनों को रोकना बहुत आवश्यक है। पूरे विश्वभर के लोगों के बीच में जागरुकता फैलाने के लिए पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। यह वार्षिक रुप से पृथ्वी के प्राकृतिक पर्यावरण को बनाए रखने के साथ ही लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

हमारी पृथ्वी हमसे कभी भी कुछ बदले में नहीं लेती है हालांकि, पृथ्वी पर स्वस्थ जीवन की निरंतरता को बनाए रखने के लिए यह इसको बनाए रखने की मांग अवश्य करती है। पृथ्वी पर रहने वाले हम अकेले नहीं है: पृथ्वी पर रहने वाली कई अज्ञात प्रजातियाँ भी हैं। इसलिए, हमें स्वार्थी नहीं होना चाहिए और हमें पृथ्वी पर रहने वाली सभी प्रजातियों के बारे में सोचना चाहिए।

हमें अपनी पृथ्वी और वातावरण को अपशिष्टों, प्लास्टिक, कागज, लकड़ी आदि की मात्रा को कम करने के द्वारा रक्षा करनी चाहिए। हमें गंदगी और अपशिष्टों को कम करने के लिए वस्तुओं (कपड़े, खिलौने, फर्नीचर, किताबें, कागज आदि) के पुनः प्रयोग की आदत को डालना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के स्तर को बढ़ाने में शामिल गलत गतिविधियों को हमें रोकना चाहिए।

2ND PARAGRAPH

विषाक्त वातावरण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, वनों का उन्मूलन और अन्य बहुत से पर्यावरणीय मुद्दों के कारण पृथ्वी पर स्वस्थ्य जीवन के अस्तित्व के लिए वर्तमान परिस्थितियाँ बहुत ही चुनौतिपूर्ण है। बहुत से आसान तरीकों को अपनाकर हम अपने ग्रह को बचा सकते हैं हालांकि, यह अच्छी आदतों को अपनाने वाले लोगों की लगन और दर पर निर्भर करता है। इसके लिए पर्यावरण के अनुकूल तकनीकियों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि वे ग्रह को हानि नहीं पहुंचाए। लोगों को हानिकारक चीजों के प्रयोग की आदत में कमी के साथ ही कम मात्रा में कचरे की उत्पत्ति के लिए वस्तुओं के पुनः प्रयोग की आदत को अपनाना चाहिए।

आमतौर पर, बहुत से लोग अपने घरों को साफ और कीटाणु रहित रखने के लिए बहुत से घरों को साफ रखने वाले रसायनों का प्रयोग करते हैं। वे उस द्रव्य में रसायनिक तत्वों की उपस्थिति को कभी भी नहीं देखते हैं, जो पानी, मिट्टी और वायु के लिए बहुत विनाशकारी हो सकते हैं। हमें अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करने वाले पदार्थों के बारे में स्पष्ट ज्ञान होना चाहिए और सदैव पर्यावरण के अनुकूल सफाई उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग आमतौर पर वाणिज्यिक उद्योगों के द्वारा बड़े स्तर पर फैलाए जा रहे हैं। उन्हें प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार के द्वारा बनाए गए नियमों और कानूनों का पालन करना चाहिए। उन्हें वातावरण को प्रदूषित करने वाले व्यवसायिक उत्पादों को सीमित करके पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के उत्पादन में शामिल होना चाहिए।

युवाओं में पृथ्वी बचाओ से संबंधित जागरुकता को बढ़ावा देने के संदर्भ में उनके अध्ययन में यह विषय शामिल करना चाहिए। उन्हें पर्यावरण के बारे में जागरुकता लाने के लिए स्कूल या कॉलेजों में आयोजित वृक्षारोपण करने, समूह चर्चा, निबंध लेखन, वाद-विवाद, बैनर बनाने, नारे लिखने, निर्धारित विषय पर आधारित नाट्य प्रदर्शन आदि में भाग लेना चाहिए। पृथ्वी को बचाने के सन्दर्भ में लोगों के बीच में जागरुकता लाने के लिए पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

HOPE IT HELPS YOU MATE

PLZ FOLLOW ME AND MARK ME AS BRAINLIEST

Answered by vorasamyakm
1

Answer:

bdbdnbdbdhdhdnsnshhdhdhbdbdbdbbdbdbxbx

Explanation:

ddxxc

Similar questions