Social Sciences, asked by kashyapnaveen7516, 9 months ago

राजस्थान के विभिन्न भागों में किसान आंदोलन के क्या कारण थे?

Answers

Answered by shishir303
0

राजस्थान के विभिन्न भागों में किसान आंदोलन के कारण इस प्रकार थे...

  • राजस्थान की रियासतों के शासकों ने अंग्रेजों के प्रभुत्व में आकर अपनी प्रजा की ओर ध्यान देना छोड़ दिया। यह शासक और जागीरदार ब्रिटिश सत्ता पर अत्याधिक निर्भर हो गए। इसलिए शासकों की निर्भरता जागीरदारों पर और जागीरदारों की निर्भरता किसानों पर खत्म होती गई।
  • राजस्व अधिक वसूले जाने के कारण किसानों से ली जाने वाली बेगार और लगानों में अभूतपूर्व वृद्धि कर दी गई। कुछ राज्यों में वृद्धि 300% से अधिक थी।
  • इस कालक्रम में दूसरे व्यवसाय व्यवसायों से विस्थापित लोग कृषि पर निर्भर हो गए। इस कारण किसान मजदूरों की संख्या बढ़ने लगी और इस संख्या के बढ़ने के कारण जागीरदारों के रूख में परिवर्तन आ गया और वह कठोर व्यवहार करने लगे।
  • कृषि उत्पादन मूल्यों में गिरावट हुई। कृषि उत्पादन मूल्यों में गिरावट या इजाफा दोनों ही स्थितियां किसानों के लिए लाभकारी नहीं होती थीं। जहां कीमत में गिरावट होने से किसानों की बचत कम हो जाती थी। कीमतों में बढ़ोतरी हो जाने से भी उसे लाभ का पर्याप्त भाग नहीं मिल पाता था। क्योंकि कीमतों में वृद्धि हो जाने पर जागीरदार लगान जिंस के रूप में ले लेता था।
  • अंग्रेजी प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अपनाने के कारण सामंतों का किसानों के प्रति उदार व पारंपरिक नजरिया बदल गया और वह किसानों से व्यवसायिक तरीके से व्यवहार करने लगे जिसमें संवेदनहीनता थी जो पारंपरिक और संवेदनशील ना होकर और असंवेदनशील व्यवहार था।
Similar questions