Hindi, asked by sam4136, 11 months ago

रचना के आधार पर वाक्य भेद - सरल, मिश्र, संयुक्त 10 words

Answers

Answered by bhatiamona
16

Answer:

रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं...

  • सरल वाक्य
  • संयुक्त वाक्य
  • मिश्रित वाक्य

सरल वाक्य में केवल एक उद्देश्य और एक क्रिया होती है। यह पूरी तरह केवल एक स्वतंत्र वाक्य होता है।

जैसे...

  • मोहन स्कूल जाता है।
  • नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं।
  • मैं मुंबई में रहता हूं।
  • कल गुरुवार है।
  • मैंने खाना खा लिया।

संयुक्त वाक्य — संयुक्त वाक्य में दो वाक्य होते हैं जो किसी योजक द्वारा जुड़े रहते हैं यह योजक किंतु-परंतु, तथा, और, इसलिए, या, अथवा, अन्यथा, अतः आदि कोई भी हो सकते हैं।

जैसे...

  • कल मुझे बुखार था इसलिए मैं विद्यालय नहीं जा सका।
  • मैंने अपने दोस्त की बहुत प्रतीक्षा की परंतु वह नहीं आया।
  • विद्यालय की घंटी बजी और बच्चे शोर मचाने लगे।
  • राजन ने चोरी की इस कारण वो पकड़ा गया।

मिश्रित वाक्य — मिश्रित वाक्य में एक मुख्य भाग होता है और शेष उपवाक्य होते हैं यह उपवाक्य मुख्य वाक्य पर आश्रित होते हैं और मुख्य वाक्य से योजकों द्वारा जुड़े रहते हैं।

  • जब तुम परिश्रम करोगे तब ही सफल हो पाओगे।
  • जैसे ही बिजली चली गई वैसे ही चारों तरफ अंधेरा छा गया।
  • यद्यपि  राजू दुबला पतला है तथापि  उसमें बहुत ताकत है।
  • तुम जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल पाओगे  |
  • अगर मुझे पैसे मिलेंगे तो ही मैं बाजार जाऊंगा।
Answered by swati275725
3

Answer:

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते

Similar questions