Hindi, asked by ghhg3326, 11 months ago

स्ट्रॉबेरी पर निबंध। Strawberry Essay in Hindi

Answers

Answered by Anonymous
6

Answer:

Explanation:

मुझे सभी फल पसंद है लेकिन स्ट्रॉबेरी मेरा पसंदीदा फल है। स्ट्रॉबेरी एक छोटा फल होता है। इसका आकार अन्य फलों से अलग होता है। स्ट्रॉबेरी का फल दिल के आकार का होता है तथा इसका रंग लाल होता है। यह एक मीठा और रसदार फल है क्योंकि इस में पानी की मात्रा अधिक होती है। स्ट्रॉबेरी फ्रेगेरिया जाति का एक पौधा होता है। यह गर्मी के मौसम में आने वाला फल है। स्ट्रॉबेरी का प्रयोग कई खाद्य पदार्थों में किया जाता है। स्ट्रॉबेरी से बना केक मुझे बहुत पसंद है। स्ट्रॉबेरी से आइसक्रीम भी बनाई जाती है। फलों की सलाद, जैम, योगर्ट, मिल्क, शेक, स्मूदी आदि बनाने में भी स्ट्रॉबेरी का प्रयोग किया जाता है। अन्य फलों के विपरीत स्ट्रॉबेरी के बीज बाहर की तरफ होते हैं। एक पकी हुई स्ट्रॉबेरी में 200 से अधिक बीज हो सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे खाने के लिए किसी भी प्रकार से छीलने की नहीं आवश्यकता होती। यह अंगूर खाने के समान है जिसे हम धोकर सीधे ही खा सकते हैं। स्ट्रौबरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं यह विटामिन सी और आयरन के उत्तम स्रोत हैं। इसे बाजार से आसानी से खरीदा जा सकता है परंतु यह एक महंगा फल है। अमेरिका स्पेन जापान मैक्सिको इडली रूस और तुर्की विश्व के प्रमुख स्ट्रॉबेरी उत्पादक देश हैं भारत में महाराष्ट्र हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में स्ट्रॉबेरी की खेती की जाती है।

Answered by Anonymous
2

Similar questions