Hindi, asked by nidhiyadav3075, 9 months ago

सिंधु - सभ्यता साधन - संपन्न थी, पर उसमें भव्यता का आडंबर नहीं था। कैसे ?

Answers

Answered by sindhu789
31

व्याख्या निम्नलिखित है

Explanation:

सिंधु - सभ्यता साधन - संपन्न थी, इस बात के प्रमाण हमें चरों तरफ देखने को मिलते हैं। मोहन-जोदड़ों शहर का व्यवस्थित ढांचा और मकानों की बनावट आदि से पहली  नज़र में यह बात सामने आ जाती है। वहां की सड़कों की बनावट सीधी सादी थी। स्नानागार, पूजा स्थल, सामुदायिक भवनों आदि के आधार पर यह बात प्रमाणित होती है। तांबे का तथा कपास का उपयोग, खेती का प्रमाण , दूसरे देशों से व्यापार आदि के माध्यम से हमें पता चलता है कि यह सभ्यता पूर्ण रूप से साधन संपन्न थी। हड़प्पा संस्कृति में भव्य राजप्रसाद या मंदिर जैसी चीज़ें नहीं मिलती हैं। लेखक इन्ही सब बातों के आधार पर कहता है कि सिंधु - सभ्यता साधन - संपन्न थी, पर उसमें भव्यता का आडंबर नहीं था।

Similar questions