सम्राट अशोक के बारे में व्याख्या करें।
Answers
Explanation:
Please mark as a brainlest answer
![](https://hi-static.z-dn.net/files/d3b/af8318b7609c5b888a90006e598e272e.jpg)
अशोक प्राचीन भारत का एक महान सम्राट था। अशोक का कालक्रम 304 ईसा पूर्व से 232 ईसा पूर्व तक रहा है। अशोक मौर्य वंश का सबसे महान सम्राट था। अशोक को चक्रवर्ती सम्राट भी कहते हैं। क्योंकि अशोक ने अखंड भारत पर राज किया था। अशोक का साम्राज्य उत्तर में हिंदूकुश पर्वत से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी के दक्षिण तक तथा पूर्व में बांग्लादेश से पश्चिम में अफगानिस्तान व ईरान तक फैला था। अशोक का साम्राज्य भारत का सबसे विशाल साम्राज्य रहा है। अशोक अपने पिता बिंदुसार की के बाद राजगद्दी पर बैठा था। अशोक मौर्य वंश का तृतीय शासक था। अशोक आरंभ में वैदिक धर्म का पालन करता था। अपने साम्राज्य विस्तार की प्रक्रिया में कलिंग से हुए युद्ध में हुए व्यापक नरसंहार ने अशोक के हृदय को विचलित कर दिया और उसने हिंसा त्यागने की घोषणा कर दी। फिर बाद में अशोक ने बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया। अशोक ने बौद्ध धर्म का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार किया था। अशोक ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु अपने पुत्र महेंद्र तथा पुत्री संघमित्रा को भी भेजा था। अशोक के बनाए शिलालेख भारत में जगह-जगह मिलते हैं।