Economy, asked by rextoronon8218, 9 months ago

सम सीमान्त उपयोगिता नियम की सीमाएँ स्पष्ट कीजिए। अथवा
माँग के विभिन्न निर्धारक तत्वों का वर्णन कीजिए।

Answers

Answered by Anonymous
0

Explanation:

आर्थिक समस्या मूल रूप में साधनों की दुर्लभता के कारण होती है। दुर्लभता का अर्थ माँग की तुलना में पूर्ति का कम होना है। मनुष्य की आवश्यकताएँ असीमित है किन्तु उसके पास इन आवश्यकताओं को सन्तुष्ट करने के लिए साधन सीमित मात्रा में उपलब्ध है। अतः सीमित साधनों से वह अपनी सभी आवश्यकताओं को सन्तुष्टि नहीं कर सकता है। अतः प्रत्येक उपभोक्ता का यह प्रयास होता है कि वह कम साधनों से अधिक से अधिक सन्तुष्टि प्राप्त कर सके। इसलिए उसे यह चयन करना पड़ता है कि किन वस्तुओं का कितनी मात्रा में उपभोग करे। चयन की समस्या ही आर्थिक समस्या को जन्म देती है। चयन की समस्या को ही आर्थिक समस्या कहते है।

Answered by sk6528337
0

माँग के विभिन्न निर्धारक तत्व

Explanation:

किसी वस्तु की मांग को निर्धारित करने वाले तत्व निम्नलिखित हैं:

वस्तु की कीमत

मांग का नियम यह कहता है की, बाकी सभी कारक समान रहने पर जब किसी वस्तु की कीमत बढ़ जाती है तो उसकी मांग कम हो जाती है, तथा उसकी कीमत के कम होने पर उसकी मांग में बढ़ोतरी देखी जाती है।

स्थानापन्न वस्तु की कीमत

जब किसी वस्तु की स्थानापन्न वस्तु की कीमत बढ़ जाती है तो उस वस्तु की मांग बढ़ जाती है। तथा जब किसी वस्तु की स्थानापन्न वस्तु की कीमत कम हो जाती है, तो लोग उस स्थानापन्न वस्तु को ज्यादा खरीदने लगते हैं, जिससे पहली वस्तु की मांग में कमी आ जाती है।

चलन या फैशन

जब कोई वस्तु चलन में होती है, तो उस वस्तु की मांग बढ़ जाती है और जब कोई वस्तु चलन में नहीं होती तो उस वस्तु की मांग कम हो जाती है।

उपभोक्ता की आय

जब किसी वस्तु के उपभोक्ता की आय में वृद्धि होती है तो, वह उस वस्तु को अधिक मात्रा में खरीद पाता है, जिससे उस वस्तु की मांग बढ़ जाती है। तथा जब किसी वस्तु के उपभोक्ता की आय में कमी आती है, तो वह उस वस्तु को खरीदना कम कर देता है जिससे उस वस्तु की मांग में कमी आ जाती है।

Similar questions