Environmental Sciences, asked by manjeetk7861234, 8 months ago

सतह और भूजल के बीच अंतर बताइए। जल की निम्नीकरण के विभिन्न कारकों को स्पष्ट
कीजिए।

Answers

Answered by Anonymous
16

Answer:

सतही और भूजल

Explanation:

जब वर्षा होती है तो पृथ्वी पर गिरने वाला जल धारा के रूप में प्रवाहित होकर झरनों, तालाब अथवा झीलों में चला जाता है। यह जल सतही जल (Surface water) कहलाता है।

इस जल का कुछ भाग भूमि के अन्दर मृदा क्षेत्र (Soil Zone) में अवशोषित होकर एकत्र हो जाता है। जब मृदा क्षेत्र संतृप्त (भर जाता) होता है तो यह जल नीचे चला जाता है। संतृप्तता का यह क्षेत्र मृदा के उस स्थान पर होता है जहाँ मृदा के सभी छिद्र जल से भरे होते हैं। वर्षा के जल का कुछ भाग धीरे-धीरे संचारित होकर गुरुत्वाकर्षण के कारण भूमि के नीचे चला जाता है। अतः भूजल बनने की यह क्रिया जलभृत (Aquifer) कहलाती है और संचित जल भूजल (Ground water) कहलाता है। गुरुत्व प्रभाव के फलस्वरूप भूमिगत जल धीरे-धीरे मृदा के भीतर चला जाता है। निचले क्षेत्रों में यह झरनों एवं धारा के रूप में बाहर आ जाता है।

Similar questions